[ad_1]
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज खेसारी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने अभिनय और गायिकी के दम पर वह लाखों दिलों पर राज करते हैं। मगर, यह मुकाम हासिल करने के लिए उन्हें काफी संघर्षों से गुजरना पड़ा। एक दौर था जब खेसारी लिट्टी चोखा बेचकर गुजारा किया करते थे। लेकिन, अपनी प्रतिभा और कड़े संघर्ष के बूते एक्टर ने यहां तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की। आइए जानते हैं इनके बारे में…
खेसारी लाल यादव का जन्म 15 मार्च 1986 को बिहार की सीवान में हुआ। खेसारी का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है। उनका बचपन काफी गरीबी में बीता है। खेसारी सात भाई हैं। उनके पिता मंगरू लाल यादव कड़ी मेहनत करके अपने सभी बच्चों को पाला करते थे। ऐसे में पिता का हाथ बटाने के लिए खेसारी लाल भी मजदूरी करने लगे थे। इतना ही नहीं, वह गांव में लौंडा डांस करके भी पैसा जुटाते थे, जिससे परिवार की आर्थिक मदद हो जाया करती।
Amitabh Bachchan: मुश्किल वक्त में बिग बी को फिर याद आए बाबूजी? कही यह बात
Khushalii Kumar: खुशाली कुमार के हाथ लगी नई फिल्म, इस किताब पर है आधारित
[ad_2]
Source link