Home Breaking News China: यूक्रेन युद्ध समाप्त करने को लेकर आशावान हैं शी जिनपिंग, कहा- सभी की चिंताएं होंगी दूर

China: यूक्रेन युद्ध समाप्त करने को लेकर आशावान हैं शी जिनपिंग, कहा- सभी की चिंताएं होंगी दूर

0
China: यूक्रेन युद्ध समाप्त करने को लेकर आशावान हैं शी जिनपिंग, कहा- सभी की चिंताएं होंगी दूर

[ad_1]

शी जिनपिंग

शी जिनपिंग
– फोटो : Social Media

विस्तार

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सोमवार को रूस के दौरे पर आने वाले हैं। जहां वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। शी जिनपिंग ने रूस दौरे पर आने से पहले कहा कि उनकी शांति योजना से यूक्रेन युद्ध का अंत होगा और इससे सभी पक्षों की चिंताओं का भी समाधान होगा। उनकी शांति योजना से अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के बीच एक साझा समझ बनाने में भी मदद मिलेगी।  

रूस और चीन में लगातार मजबूत हो रहे संबंध

शी जिनपिंग का एक लेख रूस के अखबार रशियन गजेट में छपा है। इसी लेख में शी जिनपिंग ने उक्त बात लिखी है। जिनपिंग ने लिखा कि 10 साल पहले जब वह चीन के राष्ट्रपति बने थे तो जिस देश का उन्होंने सबसे पहले दौरा किया था, वो रूस ही था। बीते दस सालों में शी जिनपिंग 10 सालों में आठ बार मॉस्को की यात्रा कर चुके हैं। साथ ही पुतिन और जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय और बहुपक्षीय वार्ताओं के जरिए कुल 40 बार मुलाकात हुई है। लेख में जिनपिंग ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया ताकि किसी देश के एकाधिकार, दबदबे को खत्म किया जा सके। शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन के बीच मंगलवार को मुलाकात होगी।

ये भी पढ़ें- Xi Jinping: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के मॉस्को दौरे से उत्साहित पुतिन, यूक्रेन संकट का निकल सकता है हल? 

रूस यूक्रेन में शांति का ब्लूप्रिंट तैयार

जिनपिंग ने लिखा कि रूस और चीन ने मिलकर एक ब्लूप्रिंट तैयार किया है, जिसके तहत दोनों देश विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएंगे और दुनिया के बड़े मुद्दों पर समय समय पर बातचीत करते रहेंगे। इससे पहले चीन के विदेश मंत्री ने भी यूक्रेन के विदेश मंत्री से फोन पर बात की। चीन के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यूक्रेन और रूस बातचीत के दरवाजे खुले रखेंगे और राजनैतिक समझौते के दरवाजे को बंद नहीं करेंगे। हालांकि अमेरिका और यूरोप को साथ लिए बगैर रूस-यूक्रेन युद्ध में किसी समझौते पर पहुंचने की आशंका बेहद कम है क्योंकि अमेरिका और यूरोप लगातार यूक्रेन का समर्थन कर रहे हैं और रूस के हमले में यूक्रेन को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में बिना यूक्रेन की समस्याओं को समझे किसी समझौते पर पहुंचना आसान नहीं होगा। 

पुतिन भी जिनपिंग की यात्रा से उत्साहित

जिनपिंग की रूस यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने युद्ध अपराध के आरोप में व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। माना जा रहा है कि यह गिरफ्तारी वारंट पुतिन की छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जारी किया गया है क्योंकि क्रिमिनल कोर्ट में 123 देश सदस्य हैं। वहीं शी जिनपिंग की रूस यात्रा से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी उत्साहित हैं। यूक्रेन मामले पर संतुलित रुख अपनाने के लिए व्लादिमीर पुतिन ने शी जिनपिंग को धन्यवाद भी कहा। उन्होंने कहा कि रूस और चीन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। यूक्रेन युद्ध समाप्त करने की चीन की पहल का भी पुतिन ने स्वागत किया। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here