[ad_1]
भोजपुरी सिनेमा में अपनी जबरदस्त अभिनय से लोगों के दिलों में राज करने वाली अभिनेत्री रिंकू घोष की भोजपुरी सिनेमा में वापसी नौ साल के बाद भोजपुरी फिल्म ‘आंगन की लक्ष्मी’ के जरिए होने जा रही है। इस फिल्म का ट्रेलर रविवार की शाम रिलीज कर दिया गया। फिल्म ‘आंगन की लक्ष्मी’ आस्था और विश्वास पर आधारित है, जिसमे रिंकू घोष माता लक्ष्मी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि जिस घर में बहू, बेटी की इज्जत नहीं होती वहां से माता लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती हैं।
फिल्म ‘आंगन की लक्ष्मी’ के ट्रेलर में दिखाया गया है कि फिल्म का नायक एक रिक्शा चला रहे हैं, उसकी बेटी का किरदार निभा रही संचिता बनर्जी भी अपने पिता की मदद करने के लिए रिक्शा चलती है। भोजपुरी फिल्मों के महानायक कुणाल सिंह भी फिल्म में एक अमीर परिवार के मुखिया के किरदार में हैं। उनका किरदार अपने घर परिवार के लोगों से बहुत परेशान नजर आता हैं। इस अमीर शख्स की नजर जब इस रिक्शेवाली की बेटी पर पड़ती है तो उसे लगता गै कि यह लक्ष्मी जैसी लड़की उनके घर में आएगी तो उनके घर को स्वर्ग बना देगी। इसलिए अपने छोटे बेटे की शादी उस लड़की से घर देते है।
यह भी पढ़ें: सेल्वा की विवादित फिल्म ‘बकासुरन’ इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें कहां देखें
यह भी पढ़ें: कोविड महामारी के दौरान भूमि की मदद को आगे आए थे अक्षय कुमार, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
यह भी पढ़ें: जान से मारने की धमकियों के बीच ‘जी रहे थे हम’ गाने का टीजर रिलीज, सलमान ने खुद दी है आवाज
[ad_2]
Source link