Home Breaking News Deal: स्विट्जरलैंड का यूबीएस बैंक क्रेडिट सुइस के अधिग्रहण के लिए सहमत, 3.23 अरब डॉलर में हुआ सौदा

Deal: स्विट्जरलैंड का यूबीएस बैंक क्रेडिट सुइस के अधिग्रहण के लिए सहमत, 3.23 अरब डॉलर में हुआ सौदा

0
Deal: स्विट्जरलैंड का यूबीएस बैंक क्रेडिट सुइस के अधिग्रहण के लिए सहमत, 3.23 अरब डॉलर में हुआ सौदा

[ad_1]

credit suisse

credit suisse
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के सबसे बड़े बैंकों में शुमार यूबीएस ने अपने स्विटजरलैंड के ही प्रतिस्पर्धी बैंक क्रेडिट सुइस का अधिग्रहण करने की घोषणा की है। यह अधिग्रहण तीन अरब स्विस फ्रैंक (करीब 3.23 अरब अमेरिकी डॉलर) में होगा।

यूबीएस ने दुनिया के बैंकिंग क्षेत्र को और अधिक उतार-चढ़ाव से बचाने के लिए यह कदम उठाने का फैसला किया है। स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति एलेन बर्सेट ने रविवार की रात खुद इस अधिग्रहण की घोषणा की। हालांकि बर्सेट ने अधिग्रहण की राशि का खुलासा नहीं किया लेकिन उन्होंने इस कदम को अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर कदम करार दिया।

यूबीएस एजी ने इस अधिग्रहण के लिए स्विट्जरलैंड सरकार से करीब 6 अरब डॉलर की बैंक गारंटी मांगी है। 167 साल पुराना क्रेडिट सुइस स्विट्जरलैंड का दूसरा बड़ा बैंक है। दरअसल, स्विस नियामक और वहां की सरकार सोमवार को बाजार खुलने से पहले क्रेडिट सुइस संकट को लेकर एक समाधान पेश करना चाहते थे।

स्विस नेशनल बैंक ने एक बयान में कहा कि यूबीएस ने आज क्रेडिट सुइस के अधिग्रहण की घोषणा की। केंद्रीय बैंक ने कहा कि यह अधिग्रहण स्विस संघीय सरकार, स्विस वित्तीय बाजार पर्यवेक्षी प्राधिकरण और स्विस नेशनल बैंक के समर्थन से संभव हुआ है। इसने कहा कि बैंक का यह बचाव वित्तीय स्थिरता को सुरक्षित करेगा और स्विस अर्थव्यवस्था की रक्षा करेगा।

क्रेडिट सुइस (सीएस) वर्षों से निवेशकों और ग्राहकों का विश्वास खोता जा रहा था। 2022 में, सीएस ने वैश्विक वित्तीय संकट के बाद से सबसे खराब नुकसान दर्ज किया। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते अपनी बहीखाता पद्धति में भौतिक कमजोरी को स्वीकार करने और सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक के निधन के बाद कमजोर संस्थानों के बारे में डर फैल गया था, जब बढ़ती ब्याज दरों ने कुछ वित्तीय संपत्तियों के मूल्य को कम कर दिया था। सप्ताह के दौरान सीएस के शेयरों में 25 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। 

विलय के लिए दोनों बैंकों ने जताई थी असहमति

इससे पहले ब्लूमबर्ग ने जानकारी दी थी कि यूबीएस और क्रेडिट सुइस जबरन विलय के खिलाफ थे। यूबीएस अपने संपत्ति केंद्रित रणनीति पर ध्यान देना चाहता था और वह क्रेडिट सुइस से जुड़ा जोखिम उठाने को तैयार नहीं था।

एसवीबी-सिग्नेचर के बाद क्रेडिट सुइस में बवाल क्यों मचा?

166 साल पुराने Credit Suisse की गिनती दुनिया के सबसे बड़े बैंकों में एक होती है। क्रेडिट सुइस UBS AG के बाद स्विट्जरलैंड का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है। बुधवार को बैंक के शेयरों में 25 फीसदी तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बैंक के शेयरों की कीमत पिछले तीन महीनों में एक तिहाई तक लुढ़क चुके हैं। इसी बीच  वहीं, बैंक के सबसे बड़े शेयरहोल्डर ने इसमें और निवेश डालने से मना कर दिया, इसके शेयरों में तेज बिकवाली शुरू हो गई। आनन-फानन में रातों-रात स्विस सेंट्रल बैंक और स्विस नियामक बैंक की डूबती नैया को किनारे लगाने सामने आए।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here