Home Breaking News WTC: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंतिम अंक तालिका जारी, ऐसा प्रदर्शन करके फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा भारत

WTC: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंतिम अंक तालिका जारी, ऐसा प्रदर्शन करके फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा भारत

0
WTC: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंतिम अंक तालिका जारी, ऐसा प्रदर्शन करके फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा भारत

[ad_1]

रोहित शर्मा और पैट कमिंस

रोहित शर्मा और पैट कमिंस
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में फाइनल को छोड़कर सारे मुकाबले हो चुके हैं। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया दूसरा मुकाबला इस चक्र का आखिरी लीग मैच था। न्यूजीलैंड ने इस मैच को पारी और 58 रन से अपने नाम कर लिया। उसने श्रीलंका को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया। इस मैच के बाद आईसीसी ने अंतिम अंक तालिका भी जारी कर दी। ऑस्ट्रेलिया पहले और भारत दूसरे स्थान पर रहा है।

अब मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सिर्फ एक मैच बाकी है। यह मुकाबला सात जून से लंदन के द ओवर मैदान में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। भारत लगातार दूसरी बार फाइनल मैच खेलेगा। 2019-21 संस्करण के फाइनल में उसे न्यूजीलैंड ने हराया था। आईसीसी के नियमों के मुताबिक, अंत तालिका में शीर्ष दो में रहने वाली टीमें फाइनल में पहुंचती हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here