Home Breaking News GG vs UP Live Score: गुजरात ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, यूपी की टीम जीती तो प्लेऑफ में जगह होगी पक्की

GG vs UP Live Score: गुजरात ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, यूपी की टीम जीती तो प्लेऑफ में जगह होगी पक्की

0
GG vs UP Live Score: गुजरात ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, यूपी की टीम जीती तो प्लेऑफ में जगह होगी पक्की

[ad_1]

03:06 PM, 20-Mar-2023

GG vs UP Live Score: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

यूपी वॉरियर्स: देविका वैद्य, एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), किरण नवगिरे, ताहिला मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लस्टोन, सिमरन शेख, पार्शवी चोपड़ा, अंजलि सरवनी, राजेश्वरी गायकवाड़।

गुजरात जाएंट्स: सोफिया डंकले, एल वोल्वार्ड्ट, एश्ले गार्डनर, दयालन हेमलता, हरलीन देओल, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), स्नेह राणा (कप्तान), किम गर्थ, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, अश्विनी कुमारी।

03:02 PM, 20-Mar-2023

GG vs UP Live Score: गुजरात ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

गुजरात जाएंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। गुजरात की कप्तान स्नेह राणा ने टीम में एक बदलाव किया है। एस मेघना की जगह मोनिका पटेल को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, यूपी की कप्तान एलिसा हीली ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

02:45 PM, 20-Mar-2023

GG vs UP Live Score: एक मैच जीतते ही प्लेऑफ में यूपी

यूपी वॉरियर्स के छह मैच के बाद तीन जीत और तीन हार के साथ छह अंक हैं। टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। एक मैच जीतते ही यूपी की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात की टीम बाहर हो जाएगी। अगर गुजरात की टीम जीतती है, तो उसके यूपी के साथ बराबर अंक हो जाएंगे। ऐसे में उन्हें मनाना होगा कि यूपी अपना आखिरी मैच भी हार जाए। गुजरात और बैंगलोर दोनों ने सात-सात मैच खेल लिए हैं और उन्हें सिर्फ एक मैच खेलना है। वहीं, यूपी को दो मुकाबले खेलने हैं।

02:35 PM, 20-Mar-2023

GG vs UP Live Score: गुजरात ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, यूपी की टीम जीती तो प्लेऑफ में जगह होगी पक्की

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज महिला प्रीमियर लीग के 17वें मैच में गुजरात जाएंट्स का मुकाबला यूपी वॉरियर्स से है। यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला है। जो टीम हारी उस पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा। वहीं, जीत उस टीम को प्लेऑफ के और करीब ले जाएगी। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। सिर्फ एक स्थान के लिए तीन टीमों के बीच जंग है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here