Home Breaking News राहुल गांधी को नोटिस: प्रियंका बोलीं- ‘भ्रष्ट’ भाजपा के कारनामे देख रहे लोग, समय आने पर देंगे जवाब

राहुल गांधी को नोटिस: प्रियंका बोलीं- ‘भ्रष्ट’ भाजपा के कारनामे देख रहे लोग, समय आने पर देंगे जवाब

0
राहुल गांधी को नोटिस: प्रियंका बोलीं- ‘भ्रष्ट’ भाजपा के कारनामे देख रहे लोग, समय आने पर देंगे जवाब

[ad_1]

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली पुलिस द्वारा सांसद राहुल गांधी को नोटिस भेजे जाने को लेकर प्रियंका गांधी ने सोमवार को केंद्र पर हमला बोला। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश की जनता भ्रष्ट भाजपा सरकार के सभी कारनामे देख रही है और समय आने पर जवाब देगी। इससे एक दिन पहले दिल्ली पुलिस की एक टीम राहुल गांधी के आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची थी। दरअसल, राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा था कि महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया जा रहा है। 

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, राहुल गांधी को नोटिस दिया जा रहा है कि आपने अत्याचार की पीड़ित महिलाओं, दलितों, आदिवासियों, गरीबों, किसानों और युवाओं की आवाज क्यों उठाई? उन्होंने कहा कि देश की जनता भ्रष्ट भाजपा सरकार के सारे कारनामे देख रही है और समय आने पर जवाब देगी। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने आगे कहा, प्रधानमंत्री के मित्र गौतम अदाणी पर 38 मुखौटा (शेल) कंपनियों के साथ व्यापारिक संबंध रखने का आरोप है, लेकिन कोई नोटिस नहीं दिया गया। अदाणी के जरिए रक्षा क्षेत्र में फर्जी कंपनियों की घुसपैठ हुई, कोई नोटिस नहीं दिया गया। प्रियंका ने आगे कहा कि सरकार पर खुद आरोप है कि उसने अदाणी को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों में बदलाव किया। इस पर संसद में चर्चा तक नहीं हुई। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here