[ad_1]

सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला।
– फोटो : सोशल मीडिया
लंदन के बाद सैन फ्रांसिस्को में भी खालिस्तान समर्थकों ने अपना दुस्साहस दिखाया है। यहां रविवार रात को खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों के समूह ने भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला करके उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। खालिस्तान समर्थकों की ये कार्रवाई ‘वारिश पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थन में की जा रही है। इसकी भारतीय-अमेरिकियों ने कड़ी निंदा की है। साथ ही इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग भी की है।
[ad_2]
Source link