Home Breaking News Akhilesh Yadav: 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को सभी 80 सीटों पर हराएंगे, अखिलेश यादव का चौंकाने वाला दावा

Akhilesh Yadav: 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को सभी 80 सीटों पर हराएंगे, अखिलेश यादव का चौंकाने वाला दावा

0
Akhilesh Yadav: 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को सभी 80 सीटों पर हराएंगे, अखिलेश यादव का चौंकाने वाला दावा

[ad_1]

कार्यकारिणी बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।

कार्यकारिणी बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सभी 80 सीटों पर हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने भाजपा पर चुनावी वादे पूरे न करने का आरोप भी लगाया। कोलकाता में सपा की बैठक के बाद अखिलेश ने कहा- “भाजपा वालों को जब वोट की जरूरत होती है, तब वे वादे करते हैं। बीते दिनों में लोगों के खर्च और बेरोजगारी बढ़ी है। लेकिन उन्होंने (भाजपा ने) चुनाव से पहले किया गया कोई वादा पूरा नहीं किया है।” 

अखिलेश ने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि भाजपा को 2024 चुनाव में हराना जरूरी है, इसलिए कांग्रेस और अन्य पार्टियों को अपनी भूमिका तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “कई राज्यों के मुख्यमंत्री ऐसा गठबंधन बनाने की कोशिश में हैं, जो साथ काम कर सके। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ऐसी कोशिश कर रहे हैं, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी इसी प्रयास में हैं।” अखिलेश ने कहा कि गठबंधन के नाम पर बाद में फैसला होगा। 

‘भाजपा की हार तय करने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ेगी सपा’

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पारित राजनीतिक प्रस्ताव के बारे में कहा कि उनकी पार्टी यह सुनिश्चित करने कोई कसर नहीं छोड़ेगी कि अगले साल होने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश और देश में भाजपा की हार हो। यादव ने कहा, उत्तर प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जो भाजपा को रोक सकता है, क्योंकि उसके पास सबसे ज्यादा सीटें हैं। हम उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराएंगे। पूरा देश सपा की ओर देख रहा है। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here