[ad_1]

मेग लैनिंग और एलिस कैप्सी
– फोटो : BCCI
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग के 18वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। उसने पहले स्थान से मुंबई इंडियंस को हटा दिया। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 109 रन ही बना सकी। दिल्ली ने नौ ओवर में एक विकेट पर 110 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
सात मैचों में दिल्ली की यह पांचवीं जीत है। उसके 10 अंक हो गए। मुंबई के भी सात मैचों में 10 अंक हैं, लेकिन वह नेट रनरेट में दिल्ली से पीछे हो गया। दिल्ली का नेट रनेरट +1.978 और मुंबई का +1.725 है। मुंबई को अपने आखिरी मैच में मंगलवार (21 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ खेलना है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ खेलना है।
[ad_2]
Source link