Home Breaking News MCD Budget: कल पेश होगा दिल्ली नगर निमग का बजट, एक दिन पहले सचिव भगवान सिंह ‘आउट’, मेयर शैली को हैं नापसंद

MCD Budget: कल पेश होगा दिल्ली नगर निमग का बजट, एक दिन पहले सचिव भगवान सिंह ‘आउट’, मेयर शैली को हैं नापसंद

0
MCD Budget: कल पेश होगा दिल्ली नगर निमग का बजट, एक दिन पहले सचिव भगवान सिंह ‘आउट’, मेयर शैली को हैं नापसंद

[ad_1]

आप का प्रेस कॉन्फ्रेंस

आप का प्रेस कॉन्फ्रेंस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के तीन नगर निगमों के एकीकरण के बाद हुए चुनाव के उपरांत पहली बार दिल्ली नगर निगम का बजट पेश किया जाना है। यह बजट कल यानी 28 मार्च को पेश होगा। इसके तहत आज आप के दुर्गेश पाठक ने अन्य साथियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही बजट से एक दिन पहले निगम के सचिव भगवान सिंह को भी सेवानिवृत्ति दे दी गई। स्टैंडिंग कमेटी के इलेक्शन के दौरान यह काफी विवादों में रहे थे।

दुर्गेश पाठक ने बताया कि इस बजट में व्यापारियों को राहत देने के लिए आम आदमी पार्टी चार प्रस्ताव लेकर आ रही हैं। इससे व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। आप ने भाजपा से इन प्रस्तावों को पास कराने के लिए मदद और सहयोग भी मांगा। इसमें सीलिंग से मुक्ति, कंवजेंस चार्ज और पार्किंग से मुक्ति दिलाएंगे। इस बजट में दिल्ली के लाखों व्यापारियों को राहत देने की भी बात है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव के दौरान गारंटी दी थी।

यह हैं चार प्रस्ताव जो कल होंगे पेश-

  1. ज्यूडीशियल कमेटी में व्यापारियों के पक्ष में बात रखें
  2. कंवर्जन चार्ज वसूलने के लिए कोई नया नोटिस न भेजें
  3. कंवर्जन चार्ज के भेजे गए नोटिस पर कोई कार्रवाई न हो
  4. लोकल शॉपिंग सेंटर को निगम द्वारा कोई नया नोटिस न भेजा जाए

 

भगवान सिंह रिटायर, अगले निगम सचिव के लिए अब इन तीन नामों पर हो रही चर्चा

दिल्ली नगर निगम की बजट मीटिंग से ठीक एक दिन पहले निगम सचिव भगवान सिंह को ‘आउट’ कर दिया गया है। गौरतलब है कि मेयर चुनाव के दौरान इनको लेकर कंट्रोवर्सी बढ़ गई थी, स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने उन्हें भाजपा का एजेंट तक करार दिया था। जून तक वो एक्सटेंशन पर काम कर रहे थे, लेकिन निगमायुक्त ने आज ही उन्हें सेवानिवृत्ति दे दी।

आज शाम तक नए निगम सचिव के नाम की घोषणा होने की संभावना है। मौजूदा समय में 1) शिवा प्रसाद केवी, ओएसडी मेयर 2) राकेश कुमार, संयुक्त कर निर्धारक या फिर 3) प्रवीण कुमार सचान एडीसी हेडक्वार्टर के नाम की सिविक सेंटर में चर्चा है।

सूत्रों की मानें तो मेयर शैली ओबरॉय नहीं चाहती थीं कि कल बजट मीटिंग के दौरान भगवान सिंह फिर से उनके बगल की चेयर पर बैठें। कल की मीटिंग में आम आदमी पार्टी ने उनको हटाने का प्रस्ताव भी लाने की तैयारी की थी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here