[ad_1]

US Firing
– फोटो : Social Media
अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावर ने इस बार एक स्कूल में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं हैं। घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई है। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। बताया यह भी जा रहा है कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर को ढेर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, हमलावर ने सोमवार को टेनेसी के नैशविले में एक स्कूल में गोलियां बरसाईं। पुलिस मौके पर पहुंचती, इससे पहले ही कई लोग गोलियों की चपेट में आ गए। कई के मारे जाने या घायल होने की आशंका जताई जा रही है।
नैशविले पुलिस ने ट्विटर के जरिए बताया कि कॉन्वेंट स्कूल कोवेनेंट प्रेस्बिटेरियन चर्च में एक गोलीबारी की घटना हुई है। हमलावर को एमएनपीडी (मेट्रोपॉलिटन नैशविले पुलिस विभाग) ने घेर लिया और उसे मार गिराया गया। अधिक जानकारी का इंतजार है।
[ad_2]
Source link