Home Breaking News Video: चेन्नई में ‘धोनी-धोनी’ की गूंज, कप्तान को देख झूमे फैंस; जडेजा ने दिखाया ‘पुष्पा’ का स्टाइल

Video: चेन्नई में ‘धोनी-धोनी’ की गूंज, कप्तान को देख झूमे फैंस; जडेजा ने दिखाया ‘पुष्पा’ का स्टाइल

0
Video: चेन्नई में ‘धोनी-धोनी’ की गूंज, कप्तान को देख झूमे फैंस; जडेजा ने दिखाया ‘पुष्पा’ का स्टाइल

[ad_1]

रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी

रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें सीजन का आगाज 31 मार्च को होगा। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने गत चैंपियन गुजरात टाइटंस की टीम होगी। उद्घाटन मैच में ही दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का सामना युवा कप्तान हार्दिक पांड्या से होगा। चेन्नई की टीम सीजन की तैयारी अपने होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में कर रही है।

चेन्नई के खिलाड़ियों ने इस सीजन में पहली बार प्रशंसकों के बीच अभ्यास किया। इसे देखने के लिए हजारों प्रशंसक स्टेडियम में थे। जब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम एंट्री मैदान पर हुई तो चारों ओर धोनी-धोनी गूंजने लगा। फैंस अपने कप्तान को देखकर खुशी से झूम रहे थे। सोशल मीडिया पर चेन्नई ने इसका वीडियो शेयर किया है। धोनी बल्ला लेकर मैदान पर पहुंचे। उन्होंने काफी देर तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया।

View this post on Instagram

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here