[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
उत्तरी मैक्सिको में अमेरिकी सीमा के पास एक अप्रवासी केंद्र में आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये घटना सोमवार देर रात टेक्सास के एल पासो के पार सिउदाद जुआरेज में एक अप्रवासी केंद्र में हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में करीब 40 प्रवासियों की मौत हो गई और 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह संख्या और बढ़ भी सकती है।
गौरतलब है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में जाने वाले प्रवासियों के लिए सिउदाद जुआरेज एक प्रमुख क्रॉसिंग पॉइंट है। यहां स्थित केंद्रों में संयुक्त राज्य अमेरिका में शरण मांगने वाले लोग तब तक रखे जाते हैं जब तक कि उनके आग्रह पर कोई निर्णय नहीं हो जाता। जिस सेंटर में आग लगने की घटना सामने आई है वह भी ऐसा ही था।
[ad_2]
Source link