Home Breaking News Rahul Gandhi: सांसदी जाने के बाद बंगला छिनने पर आया राहुल गांधी का बयान, कही यह बात

Rahul Gandhi: सांसदी जाने के बाद बंगला छिनने पर आया राहुल गांधी का बयान, कही यह बात

0
Rahul Gandhi: सांसदी जाने के बाद बंगला छिनने पर आया राहुल गांधी का बयान, कही यह बात

[ad_1]

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी।
– फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सांसदी जाने के बाद बंगला छिनने पर बयान जारी किया है। राहुल ने लोकसभा सचिवालय को भेजे गए एक पत्र में कहा, “पिछले चार कार्यकाल से लोकसभा सांसद के तौर पर जनता का दायित्व पूरा करते हुए यहां बिताए वक्त की मेरे पास खुशहाल यादें हैं। अपने अधिकारों के प्रति बिना किसी पूर्वग्रह के मैं आपकी चिट्ठी में लिखी बातों का पालन करूंगा।”

आवास खाली करने के लिए 22 अप्रैल तक का समय मिला

गौरतलब है कि राहुल को लोकसभा से अयोग्य करार दिए जाने के बाद सरकार की ओर से आवंटित बंगला खाली करना होगा। इस संबंध में उन्हें अब लोकसभा आवास समिति ने नोटिस भी दिया है। नोटिस में राहुल को 12 तुगलक रोड स्थित सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया है। उन्हें इसके लिए 22 अप्रैल तक की इजाजत दी गई है।

24 मार्च को गई थी सांसदी

इससे पहले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बीते शुक्रवार यानी 24 मार्च को रद्द कर दी गई। लोकसभा सचिवालय की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई। राहुल को गुरुवार को सूरत की अदालत ने मोदी उपनाम से जुड़े मानहानि मामले में दो साल की सजा सुनाई थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, ‘मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं। मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।’ 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here