Home Breaking News उपलब्धि: हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा चाय को यूरोपियन यूनियन ने दिया जीआई टैग, ईयू ने ट्वीट कर साझा की जानकारी

उपलब्धि: हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा चाय को यूरोपियन यूनियन ने दिया जीआई टैग, ईयू ने ट्वीट कर साझा की जानकारी

0
उपलब्धि: हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा चाय को यूरोपियन यूनियन ने दिया जीआई टैग, ईयू ने ट्वीट कर साझा की जानकारी

[ad_1]

कांगड़ा चाय (फाइल फोटो)

कांगड़ा चाय (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा चाय को यूरोपियन यूनियन (ईयू) ने जीआई टैग (भौगोलिक संकेत) दिया है। ट्विटर पर यूरोपीय संघ ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा कि भारत और यूरोप दोनों जीआई टैग पर जोर दे रहे हैं। स्थानीय खानपान, परंपराओं का अस्तित्व बनाए रखने और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना ही हमारा उद्देश्य है।

कांगड़ा चाय को 2005 में भारतीय जीआई टैग मिला। 1999 से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा क्षेत्र में चाय की खेती और विकास में लगातार सुधार हुआ है। कांगड़ा चाय के विकास और खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। टी बोर्ड ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय पालमपुर, राज्य के सहकारी और कृषि विभाग और सीएसआईआर, आईएचबीटी पालमपुर और चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर द्वारा कांगड़ा चाय की खेती की निगरानी की जा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here