Home Breaking News ODI WC 2023: भारत में विश्व कप नहीं खेलेगा पाकिस्तान! ICC अधिकारी ने दी जानकारी, जानें पूरा मामला

ODI WC 2023: भारत में विश्व कप नहीं खेलेगा पाकिस्तान! ICC अधिकारी ने दी जानकारी, जानें पूरा मामला

0
ODI WC 2023: भारत में विश्व कप नहीं खेलेगा पाकिस्तान! ICC अधिकारी ने दी जानकारी, जानें पूरा मामला

[ad_1]

भारत बनाम पाकिस्तान

भारत बनाम पाकिस्तान
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के महाप्रबंधक वसीम खान ने कहा है कि पाकिस्तान की टीम वनडे विश्व कप 2023 में अपने मैच तटस्थ स्थान (न्यूट्रल वेन्यू) पर खेल सकती है। वसीम खान ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि पाकिस्तान भारत में अपने मैच खेलेगा और इस टीम के सभी मुकाबले भारत के एशिया कप मैचों की तरह किसी तटस्थ स्थान पर खेले जा सकते हैं।

एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने पिछले सप्ताह बताया कि एशिया कप 2023 की मेजबानी को लेकर विवाद सुलझ गया है। यह टूर्नामेंट इस साल पाकिस्तान में आयोजित किया जाना है। दुबई में हाल ही में एक बैठक के दौरान, पीसीबी और बीसीसीआई के अधिकारियों ने पाकिस्तान में एशिया कप के आयोजन की संभावना पर चर्चा की। एशिया कप के सभी मैच पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे। वहीं, भारतीय टीम अपने मैच किसी न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगी। भारत के फाइनल में पहुंचने पर खिताबी मुकाबला भी न्यूट्रल वेन्यू में होगा। 

भारत ने एशिया कप में अपने मैच किसी न्यूट्रल वेन्यू में खेलने का फैसला किया है। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी वनडे विश्व कप 2023 के अपने मुकाबले किसी न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने पर विचार कर रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए एक नया फॉर्मूला तैयार कर रहा है, जिसके तहत पाकिस्तान अपने मैच भारत के बजाय किसी तटस्थ स्थान पर खेलेगा। इस संबंध में पाकिस्ताान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी और एसीसी को अपने प्रस्ताव से अवगत करा दिया है, जिसे पाकिस्तान की मेजबानी में 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में भी लागू किया जा सकता है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here