Home Breaking News IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन से पहले जानें अनफिट 11, कोलकाता और दिल्ली के कप्तान चोटिल, मुंबई से बुमराह बाहर

IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन से पहले जानें अनफिट 11, कोलकाता और दिल्ली के कप्तान चोटिल, मुंबई से बुमराह बाहर

0
IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन से पहले जानें अनफिट 11, कोलकाता और दिल्ली के कप्तान चोटिल, मुंबई से बुमराह बाहर

[ad_1]

IPL 2023 Injured 11 and Unfit 11 before start of the season bumrah and Rishabh Pant big injury

आईपीएल 2023 से पहले कई बड़े खिलाड़ी चोटिल हैं
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2023 की शुरुआत चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच जबरदस्त मुकाबले से हो रही है। एक तरफ हार्दिक पांड्या का युवा जोश होगा तो दूसरी तरफ महेंद्र सिंह धोनी का अनुभव। हालांकि, दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का 16वां सीजन चोट से काफी ज्यादा प्रभावित रहने वाला है। ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी चोट से परेशान हैं। पंत और बुमराह तो पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। अगर श्रेयस अय्यर अपनी पीठ की सर्जरी कराते हैं तो उनका भी पूरे सीजन से बाहर होना तय है। यहां हम आईपीएल की अनफिट 11 के बारे में बता रहे हैं। हालांकि, इन 11 खिलाड़ियों के अलावा भी झाय रिचर्डसन जैसे कई खिलाड़ी चोटिल हैं, जो इस लीग में नहीं खेलेंगे, लेकिन हमनें सिर्फ बड़े खिलाड़ियों को अनफिट 11 में शामिल किया है। 

आईपीएल 2023 की अनफिट 11

  1. जॉनी बेयरस्टो
  2. रजत पाटीदार
  3. श्रेयस अय्यर
  4. ऋषभ पंत
  5. विल जैक्स
  6. काइल जेमीसन
  7. प्रसिद्ध कृष्णा
  8. जसप्रीत बुमराह
  9. जोश हेजलवुड
  10. मोहसिन खान
  11. लोकी फर्ग्यूसन

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here