Home Breaking News Aatmanirbhar Bharat: 27 हजार करोड़ के मिसाइल पोत-हथियार खरीदे जाएंगे, सरकार ने स्वदेशी कंपनियों से किया सौदा

Aatmanirbhar Bharat: 27 हजार करोड़ के मिसाइल पोत-हथियार खरीदे जाएंगे, सरकार ने स्वदेशी कंपनियों से किया सौदा

0
Aatmanirbhar Bharat: 27 हजार करोड़ के मिसाइल पोत-हथियार खरीदे जाएंगे, सरकार ने स्वदेशी कंपनियों से किया सौदा

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : ANI

विस्तार

आत्मनिर्भर भारत अभियान को और मजबूती देते हुए रक्षा मंत्रालय ने करीब 27 हजार करोड़ रुपये के हथियारों, समुद्री पोतों, मिसाइल प्रणालियों व अन्य उपकरणों की खरीद का सौदा किया है। सभी सौदे भारतीय कंपनियों के साथ किए गए हैं।

सबसे अधिक 19,600 करोड़ रुपये का रक्षा सौदा नौसेना के लिए अगली पीढ़ी के 11 गश्ती पोतों और छह मिसाइल युक्त पोतों की खरीद के लिए किया गया है। वहीं, थल सेना ने भारत डायनेमिक्स लि. (बीडीएल) के साथ 6,000 करोड़ रुपये के आकाश एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की दो रेजिमेंट की खरीद का सौदा किया है। इसके अलावा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लि. (बीईएल) को 13 लाइनेक्स-यू2 फायर कंट्रोल सिस्टम के लिए 1,700 करोड़ रुपये का सौदा हुआ है।

चीन सीमा पर क्षमता बढ़ाएगा आकाश

आकाश मिसाइल प्रणाली को चीन से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा के ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात किया जाएगा। इससे सेना की रक्षा क्षमता में बढ़ोतरी होगी। वर्तमान आकाश मिसाइल के मुकाबले इस उन्नत मिसाइल प्रणाली में स्वदेशी एक्टिव रेडियो फ्रिक्वेंसी (आरएफ) सीकर का इस्तेमाल किया गया है जो इसे ज्यादा सटीक बनाती है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here