Home Breaking News Violence in Bihar: रामनवमी के बाद सासाराम जिले में भड़की हिंसा, दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी, धारा 144 लागू

Violence in Bihar: रामनवमी के बाद सासाराम जिले में भड़की हिंसा, दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी, धारा 144 लागू

0
Violence in Bihar: रामनवमी के बाद सासाराम जिले में भड़की हिंसा, दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी, धारा 144 लागू

[ad_1]

आगजनी से बिगड़े हालात।

आगजनी से बिगड़े हालात।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सासाराम जिले में रामनवमी के अगले दिन शुक्रवार को हिंसा भड़क गई। दो समुदायों के बीच पहले पत्थबाजी फिर गोलीबारी भी हुई। इस दौरान दो पुलिसकर्मियों को गोली लगने की जानकारी सामने आई हैं। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।  

वहीं, हिंसा ग्रस्त इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। हिंसा को देखते हुए जिले के कई इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है। जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें हालात काबू करने में जुटीं हुईं हैं।

बताया जा रहा है कि दो पक्षों के विवाद के बाद पत्थरबाजी और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। एक झोपड़ीनुमा दुकान आग लगने के बाद तनाव का स्थिति बनी हुई है। जिले के कादिरगंज मुबारकगंज चौखंडी नवरत्न बाजार में दुकानें बंद कर दी गईं हैं। घटना के बाद रोहतास डीएम धर्मेंद्र कुमार और एसपी विनीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।  घटना के बाद गोला बाजार जाने वाली सड़कें पत्थर और ईट से पूरी तरह से पटी हुई हैं। वहीं, कई बाइकों में तोड़फोड़ भी की गई है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here