[ad_1]

अमित शाह बोले- नालंदा-सासाराम की हिंसा पर गवर्नर से बात की तो जदयू अध्यक्ष को नागवार गुजरा।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को चुनावी अंदाज में सीधी बात कही। उन्होंने कहा- “आज समग्र बिहार नालंदा और सासाराम की स्थिति को देख कर चिंता कर रहा है। बिहारशरीफ में आग लगी है। 2024 में पीएम मोदी को बिहार की सभी 40 सीटों पर जिताएं और 2025 में बिहार में भाजपा की सरकार बनाएं। दंगा करने वाले लोगों को उल्टा लटका कर सीधा करेंगे।” गृह मंत्री नवादा जिले के हिसुआ इंटर विद्यालय के मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
नीतीश से किसी शर्त पर कभी समझौता नहीं करेंगे
गृह मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे बंद हैं। अब किसी भी कीमत पर समझाैता नहीं होगा। नीतीश ने कई लोगों को धोखा दिया है। अब भाजपा कभी भी नीतीश के साथ न जाएगी, न साथ लेगी। उन्होंने सासाराम नहीं जा पाने के लिए क्षमा मांगते हुए कहा था कि बिहार में जंगलराज लौट आया है।
धारा 370 हटाने में भी जदयू साथ नहीं था
उन्होंने कहा कि भाजपा तुष्टिकरण में विश्वास नहीं करती है और और नीतीश कुमार क्या कर रहे हैं, यह जनता देख रही है। उन्होंने कहा- “सासाराम और नालंदा की बिगड़ी कानून-व्यवस्था को लेकर राज्यपाल से बात की तो ललन सिंह (जदयू अध्यक्ष) को आपत्ति हो गई। भला आपत्ति किस बात की! मैं भारत का गृह मंत्री हूं और बिहार इस देश का अहम हिस्सा है।”
नीतीश पीएम बनेंगे नहीं, तेजस्वी को कुर्सी देंगे नहीं
उन्होंने दो टूक कहा कि जदयू के लिए सभी रास्ते बंद हो गए हैं। गृह मंत्री ने कहा कि यहां एक व्यक्ति पीएम बनना चाहता है और दूसरे की चाहत मुख्यमंत्री का पद है। नीतीश कुमार और लालू यादव गलतफहमी में हैं, लेकिन जनता किसी गलतफहमी में नहीं है। पीएम पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। लालू प्रसाद गलतफहमी दूर कर लें। नीतीश पीएम नहीं बनेंगे और आपके बेटे को मुख्यमंत्री भी नहीं बनने देंगे।
[ad_2]
Source link