[ad_1]

एकनाथ शिंदे
– फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को घोषणा की कि वह अपनी पार्टी के नेताओं के साथ नौ अप्रैल को अयोध्या जाएंगे और वहां सरयू नदी में ‘पूजा’ करेंगे। उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए यह घोषणा की।
उन्होंने कहा, मैं अपनी पार्टी के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और अन्य पदाधिकारियों के साथ नौ अप्रैल को अयोध्या जाऊंगा। हम सरयू नदी पर ‘पूजा’ भी करेंगे।
शिंदे ने कहा, जब ‘कार सेवा’ (राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान) चल रही थी, तब मेरे गुरु दिवंगत आनंद दिघे ने चांदी की ईंटें अयोध्या भेजी थीं। अयोध्या और भगवान राम के साथ हमारा पुराना रिश्ता है।
[ad_2]
Source link