Home Sports चेपॉक का इंतजार होगा खत्‍म, बरसेंगे रन, LSG के खिलाफ Dhoni आज बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड!

चेपॉक का इंतजार होगा खत्‍म, बरसेंगे रन, LSG के खिलाफ Dhoni आज बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड!

0
चेपॉक का इंतजार होगा खत्‍म, बरसेंगे रन, LSG के खिलाफ Dhoni आज बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड!

[ad_1]

हाइलाइट्स

चेन्‍नई की लखनऊ से आज होगी भिड़ंत
पहले मैच में सीएसके को मिली थी हार

नई दिल्‍ली. चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स करीब चार साल बाद जब अपने गढ़ चेपॉक स्टेडियम पर उतरेगी तो उसका लक्ष्‍य सीजन की पहली जीत दर्ज करना होगा. पीले रंग से सराबोर रहने वाले ग्राउंड में सोमवार को सीएसके की टक्‍कर लखनऊ सुपर जायंट्स से होनी है. इस मुकाबले में चेन्‍नई के कप्‍तान एमएस धोनी के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा.

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में एमएस धोनी अगर 8 रन बना लेते हैं तो आईपीएल में उनके 5000 रन पूरे हो जाएंगे. लीग में विराट कोहली, शिखर धवन, डेविड वॉर्नर, रोहित शर्मा, सुरेश रैना और एबी डी विलियर्स ही इस आंकड़े तक पहुंच सके हैं. धोनी ने आईपीएल में अब तक 235 मैच की 207 पारियों में 39.30 की औसत से 4992 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135 के करीब रहा है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ अंतिम ओवरों में बैटिंग करने उतरे धोनी ने 7 गेंदों में नाबाद 14 रन बनाए थे, जिसमें एक चौका और एक छक्‍का शामिल था.

रुतुराज और स्‍टोक्‍स पर रहेंगी नजरें
सीएसके के ओपनर रुतुराज गायकवाड़ ने गुजरात के खिलाफ शानदार पारी खेली थी. रुतुराज ने 50 गेंदों में 4 चौके और 9 छक्‍के जड़ 92 रन बनाए थे. चेन्नई के फैंस को गायकवाड़ से घरेलू मैदान पर इसी तरह की बैटिंग की उम्‍मीद होगी.

RCB के कप्‍तान खुद होना चाहते थे आउट, फ‍िर हुआ कुछ ऐसा, फाफ को बदलना पड़ा इरादा

मोहम्‍मद सिराज ने एक ओवर में 5 बार दोहराई गलती, डाला IPL इतिहास का सबसे लंबा ओवर, धोनी का दोस्‍त भी छूटा पीछे

16.25 करोड़ी बेन स्‍टोक्‍स भी इस मैच में खुद को साबित करने की कोशिश करेंगे. पिछले मैच में स्‍टोक्‍स 7 रन ही बना पाए थे. वह लखनऊ के खिलाफ भी सिर्फ बैटिंग करते नजर आएंगे. पूरी तरह फ‍िट ना होने की वजह से बेन स्‍टोक्‍स ने गुजरात के खिलाफ गेंदबाजी नहीं की थी. चेन्‍नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग का कहना है कि लय में आने के बाद ही स्‍टोक्‍स बॉलिंग में हाथ आजमाएंगे.

Tags: Chennai super kings, IPL 2023, Ms dhoni

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here