[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सलीम दुर्रानी का रविवार सुबह जामनगर में स्थित पैत्रिक निवास पर देहांत हो गया. 88 साल की उम्र में यह दिग्गज अपने फैन्स के बीच यादों का पिटारा छोड़ते हुए दुनिया से रुकसत कर गया. ऐसे में साथ खेल चुके भारतीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर करसन घावरी ने इंडियन एक्सप्रेस के लिए लिखे अपने लेख में सलीम दुर्रानी के करियर से जुड़े एक मजेदार वाक्ये के बारे में बताया. दरअसल, 1972 में इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आई हुई थी. मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में यह मैच होना था.
सलीम दुर्रानी साहब मुंबई सर्किट से ही क्रिकेट खेला करते थे. ऐसे में मुंबई में उनकी लोकप्रियता सातवें आसमान पर थी. बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए स्क्वाड में दुर्रानी साहब को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी थी. ऐसे में मुंबई के फैन इस बात से खासे निराश थे. फैन्स सड़कों पर उतर आए. उनका कहना था कि अगर सलीम साहब मैच में नहीं खेलेंगे तो फिर मुंबई में मैच भी नहीं होने दिया जाएगा. फैन्स ने स्टेडियम और बीसीसीआई ऑफिस को ताला लगाने की धमकी तक दे डाली थी. यह पहला मौका था जब भारतीय क्रिकेट में किसी खिलाड़ी को लेकर फैन्स प्रदर्शन करने पर उतारू हो गए थे.
कौन है स्पोर्ट्स प्रेजेंटर तनवी शाह? जानें टेनिस ग्रैंड-स्लैम से आईपीएल एंकर बनने की कहानी
फैन्स के दबाव के सामने बीसीसीआई को झुकना पड़ा. पहले मैच के लिए 14 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया गया था. बाद में सलीम दुर्रानी को 15वें खिलाड़ी के रूप में जगह दी गई. मुंबई के फैन्स इस बात पर अड़े हुए थे कि सलीम दुर्रानी साहब प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनें. लोगों की मांग के अनुसार वो इस मैच में खेले और अपनी पारी में 73 रन भी बनाए.
करसन घावरी ने बताया कि वो इस मैच के दौरान वो नॉर्थन स्टैंड में मौजूद थे. यह कल की सी बात लगती है. कुछ फैन्स चिल्लने लगे हमें छक्का चाहिए. सलमी दुर्रानी ने अपने फैन्स की फरमाइश पर छक्का लगाया. जिस भी दिशा से आवाज आती दुर्रानी साहब ने उसी दिशा में छक्का लगाकर किसी को भी निराश नहीं किया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Cricket news, India Vs England, Off The Field
FIRST PUBLISHED : April 03, 2023, 09:40 IST
[ad_2]
Source link