Home Breaking News Hooghly Clashes: ‘लोहे के हाथ से गुंडों को कुचल दिया जाएगा…’ हुगली दंगे पर भड़के बंगाल के राज्यपाल, दी चेतावनी

Hooghly Clashes: ‘लोहे के हाथ से गुंडों को कुचल दिया जाएगा…’ हुगली दंगे पर भड़के बंगाल के राज्यपाल, दी चेतावनी

0
Hooghly Clashes: ‘लोहे के हाथ से गुंडों को कुचल दिया जाएगा…’ हुगली दंगे पर भड़के बंगाल के राज्यपाल, दी चेतावनी

[ad_1]

#WATCH| “Hooligans & thugs will be crushed with an iron hand. They will be made to curse the day they were born. Democracy can’t be derailed. State determined to put an end to this arson & looting……”: West Bengal Guv CV Ananda Bose on Hooghly ruckus pic.twitter.com/CuKbZvqdT8

— ANI (@ANI) April 2, 2023

भाजपा का आरोप, अचानक जुलूस पर हमला हो गया 

भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि जुलूस में कई महिलाएं और बच्चे थे जिन पर हमला किया गया। उन्होंने कहा, ‘अचानक, सड़क के एक तरफ से हम पर पत्थर फेंके गए। पथराव में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, हालांकि मुझे और कुछ अन्य नेताओं को बचाया गया और क्षेत्र से बाहर ले जाया गया। पुलिस कुछ देर मूकदर्शक बनी रही। हालांकि, बाद में उपद्रवियों को खदेड़ने में सफल रही।’

बंगाल के उद्योग मंत्री शशि पांजा ने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य की शांति भंग करने में शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘भाजपा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और देश भर में सांप्रदायिक दंगे भड़काने के लिए जानी जाती है।’ पांजा ने कहा कि रैली, जिस पर हमला किया गया, उसका नेतृत्व दिलीप घोष कर रहे थे, जो अपने भड़काऊ बयानों के लिए जाने जाते हैं।

स्मृति ईरानी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को हावड़ा में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला और उन पर जुलूस के दौरान पथराव करने वालों को क्लीन चिट देने का आरोप लगाया। ईरानी ने आरोप लगाया था, ‘हावड़ा में रामनवमी के जुलूस के दौरान पथराव हुआ था। ममता बंदोपाध्याय (बनर्जी) ने न्याय देने के बजाय कानून को अपने हाथ में लेने वाले और रामनवमी की शोभा यात्रा पर हमला करने और पथराव करने वालों को क्लीन चिट दे दी।’

उन्होंने कहा, ‘सवाल यह है कि ममता कब तक हिंदू समुदाय पर हमले करती रहेंगी…’ ईरानी ने आगे कहा, ‘यह पहली घटना नहीं है जो ममता के कार्यकाल में हुई है। इससे पहले 2022 में लक्ष्मी पूजा पर जब दलित पूजा कर रहे थे तो उन पर हमला किया गया था. उस समय भी वह चुप थीं।’

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here