[ad_1]
07:01 PM, 04-Apr-2023
DC vs GT Live Score: दिल्ली की टीम पहले करेगी बल्लेबाजी
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उन्होंने चोटिल केन विलियम्सन की जगह डेविड मिलर को टीम में शामिल किया है। वहीं, विजय शंकर की जगह बी साई सुदर्शन को जगह मिली है। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स ने रोवमन पॉवेल को टीम से बाहर कर दिया है। उनके स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के एनरिच नोर्त्जे मैच में खेल रहे हैं। बंगाल के बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को भी प्लेइंग-11 में रखा गया है।
05:53 PM, 04-Apr-2023
DC vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का किया फैसला
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल के 16वें सीजन के सातवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के सामने गुजरात टाइटंस की टीम होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली को सीजन में पहली जीत की तलाश है। उसे पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, गुजरात ने अपने पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराया था।
[ad_2]
Source link