Home Breaking News Donald Trump conviction Timeline: ट्रंप की कोर्ट में पेशी, जानें अब किस मामले में फंसे और उसकी पूरी टाइमलाइन

Donald Trump conviction Timeline: ट्रंप की कोर्ट में पेशी, जानें अब किस मामले में फंसे और उसकी पूरी टाइमलाइन

0
Donald Trump conviction Timeline: ट्रंप की कोर्ट में पेशी, जानें अब किस मामले में फंसे और उसकी पूरी टाइमलाइन

[ad_1]


Donald Trump Conviction Timeline:ट्रंप की कोर्ट में पेशी, जानें अब किस मामले में फंसे और उसकी पूरी टाइमलाइन – Timeline Of Scandal That Led To Former Us President Donald Trump Conviction Latest News Update – Amar Ujala Hindi News Live



























टाइमलाइन

एडल्ट फिल्म स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स से जुड़े मामले में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अब इस मामले में उनके खिलाफ मुकदमा चलेगा। ऐसे में ट्रंप आपराधिक मुकदमे का सामना करने वाले अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गए हैं। बीते गुरुवार यानी 30 मार्च को न्यूयार्क ग्रैंड जूरी ने एडल्ट स्टार को चुपके से पैसे देने के मामले में ट्रंप को दोषी पाया था। जूरी ने आपराधिक मुकदमा चलाने के पक्ष में वोट किया था। अब ट्रंप को अटलांटा और वाशिंगटन में भी आपराधिक जांच का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मामले की पूरी टाइमलाइन…

  • डोनाल्ड ट्रंप, स्टॉर्मी डेनियल्स

    2006

    स्टॉर्मी डेनियल्स ने दावा किया कि उन्होंने नेवादा में लेक टाहो में सेलिब्रिटी गोल्फ टूर्नामेंट में ट्रंप से मुलाकात की थी।

  • 2007

    एक साल बाद ट्रंप ने डेनियल्स से कहा कि वह एक कार्यक्रम में शामिल होने पर चर्चा करने के लिए लॉस एंजिलिस के बेवर्ली हिल्स होटल में उनके बंगले में आकर उनसे मिले।

  • 2011

    डेनियल्स ने एक मैगजीन को साक्षात्कार दिया। इसमें उन्होंने ट्रंप के साथ कथित संबंधों को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया। 

  • जुलाई 2016

    ट्रंप ने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करने के एक साल बाद राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी का नामांकन हासिल किया।

  • Donald Trump, Stormy Daniels

    अक्तूबर 2016

    ट्रंप के वकील माइकल कोहेन पर पूर्व राष्ट्रपति के साथ कथित संबंधों के बारे में चुप रहने के लिए डेनियल्स को 1,30,000 डॉलर का भुगतान करने का आरोप लगा।

  • नवंबर 2016

    ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की।

  • जनवरी 2018

    डेनियल्स से कोहेन के सौदे को लेकर बड़ा खुलासा किया। ट्रंप और कोहेन ने डेनियल्स को पैसे देने की बात से इनकार किया।

  • फरवरी 2018 

    कोहेन ने मीडिया को बताया कि उन्होंने अपने पैसों से डेनियल्स को भुगतान किया। ट्रंप की कंपनी या प्रचार अभियान के कहने पर ऐसा नहीं किया गया। ट्रंप ने कभी उन्हें भुगतान के लिए कोई रकम नहीं दी।

  • अप्रैल 2018

    ट्रंप की डेनियल्स को भुगतान करने की बात जनवरी में सार्वजनिक हो गई।

  • जुलाई 2018

    ट्रंप के निजी वकील रहे रुडी गुइलानी ने बताया कि डेनियल्स को भुगतान करना प्रचार अभियान का वित्तीय उल्लंघन नहीं था, क्योंकि पैसा एक कानूनी कंपनी के जरिए दिया गया।

  • डोनाल्ड ट्रंप(फाइल)

    अगस्त 2018

    कोहेन ने मैनहट्टन की संघीय अदालत में आपराधिक आरोपों का दोष स्वीकार कर लिया।

  • अगस्त 2019

    मैनहट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी साइरस वैंस ने मामले को रफा-दफा करने के लिए दिए गए पैसों के रिकॉर्ड के लिए ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन को समन जारी किया।

  • मई 2020 

    कोरोना के बीच कोहेन को जेल से रिहा कर दिया गया। बाकी की सजा घर में नजरबंद रहते हुए काटने का आदेश दिया गया।

  • दिसंबर 2022

    मैनहट्टन में न्यूयॉर्क स्टेट कोर्ट में मुकदमे के बाद ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन को कर चोरी का दोषी पाया गया। कंपनी पर एक महीने बाद 16 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया गया।

  • डोनाल्ड ट्रंप

    जनवरी 2023

    मामले को रफा-दफा करने के लिए किए गए भुगतान में ट्रंप की कथित भूमिका के बारे में एक ग्रैंड जूरी के सामने साक्ष्य पेश किए गए।

  • मार्च 2023

    मैनहट्टन के अभियोजकों ने ट्रंप से ग्रैंड जूरी के समक्ष गवाही देने को कहा, जिससे उन्होंने इनकार कर दिया। कोहेन ने गवाही दी जबकि डेनियल्स ने अभियोजकों से मुलाकात की।

  • अप्रैल 2023

    डोलाल्ड ट्रंप मैनहट्टन कोर्ट में पेश होने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे।







[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here