Home Sports IPL में छोटा भाई बड़े से भी तगड़ा, 17 की उम्र में खेली 298 की पारी, अब बटलर की कर दी छुट्‌टी

IPL में छोटा भाई बड़े से भी तगड़ा, 17 की उम्र में खेली 298 की पारी, अब बटलर की कर दी छुट्‌टी

0
IPL में छोटा भाई बड़े से भी तगड़ा, 17 की उम्र में खेली 298 की पारी, अब बटलर की कर दी छुट्‌टी

[ad_1]

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन से पहले पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लगा. धाकड़ ओपनर बैटर जॉनी बेयरस्टो चोट के चलते आईपीएल 2023 से बाहर हो गए. ऐसे में कप्तान शिखर धवन के सामने बड़ा सवाल खड़ा हो गया था कि आखिरी उनके साथ कौन ओपनिंग करेगा. लेकिन 22 साल प्रभसिमरन सिंह ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेलकर कुछ हद तक की धवन और टीम की चिंता को दूर कर दिया है. मैच में पंजाब को जीत भी मिली. यह उसकी टी20 लीग में लगातार दूसरी जीत भी है. मैच में पंजाब ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 194 रन बनाए. जवाब में राजस्थान की टीम 7 विकेट पर 192 रन तक ही पहुंच सकी. दिग्गज बैटर जोस बटलर भी रॉयल्स को जीत नहीं दिला सके.

प्रभसिमरन सिंह ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 34 गेंद पर 60 रन की आक्रामक पारी खेली. स्ट्राइक रेट 176 का रहा. उन्होंने 7 चौका और 3 छक्का जड़ा. यह उनका टी20 करियर का 10वां अर्धशतक है. वे एक शतक भी ठोक चुके हैं. प्रभसिमरन ने 17 साल की उम्र में ही अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखा दिया था और 298 रन की यादगार पारी खेली थी. उन्होंने यह कारनामा पंजाब के अंडर-23 इंटर ड्रिस्टिक्ट टूर्नामेंट में किया था. इसके बाद पंजाब किंग्स ने आईपीएल के ऑक्शन में उन्हें 4.8 करोड़ रुपये में खरीदा था.

चचेरे बड़े भाई भी हैं क्रिकेटर
प्रभसिरमन सिंह के चचेरे बड़े भाई अनमोलप्रीत सिंह भी क्रिकेटर हैं और वे भी आईपीएल 2023 का हिस्सा हैं. वे मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद हैदराबाद से खेल रहे हैं. प्रभसिमरन ने आईपीएल में अब तक 8 तो अनमोलप्रीत सिंह सिर्फ 3 ही मैच खेल सके हैं. यानी छोटा भाई मैच के खेलने के मामले में बड़े भाई से आगे है. प्रभसिमरन ने ओवरऑल 43 टी20 में 1239 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140 का रहा है, जो टी20 क्रिकेट के लिहाज से अच्छा है. वे फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दोहरा शतक तो लिस्ट-ए क्रिकेट में 150 से अधिक रन की पारी खेल चुके हैं.

मां ने सोने की चेन बेचकर खरीदी पहली किट, पिता ने कारगिल में लहराया तिरंगा, अब बेटे ने IPL में धवन को डराया

एक मैच में जड़े 17 छक्के
प्रभसिमरन सिंह के शानदार फॉर्म का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने इसी साल एक टी20 मैच में 17 छक्के जड़ दिए थे. मुंबई में हुए डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में उन्होंने 55 गेंद पर ताबड़तोड़ 161 रन की पारी खेली. यह युवा बल्लेबाज अब आईपीएल के मौजूदा सीजन में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करना चाहेगा.

Tags: IPL, IPL 2023, Jos Buttler

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here