Home Sports IPL 2023: ‘हर मैच में हीरो नहीं बन सकते’, भारत के इस स्टार बल्लेबाज पर डिविलियर्स का तीखा बयान

IPL 2023: ‘हर मैच में हीरो नहीं बन सकते’, भारत के इस स्टार बल्लेबाज पर डिविलियर्स का तीखा बयान

0
IPL 2023: ‘हर मैच में हीरो नहीं बन सकते’, भारत के इस स्टार बल्लेबाज पर डिविलियर्स का तीखा बयान

[ad_1]

AB de Villiers Statement: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने कहा है कि सूर्यकुमार यादव को यह महसूस करना होगा कि वह हर पारी में दर्शकों का मनोरंजन नहीं कर सकते. सूर्यकुमार के लिए 2022 में टी20 में ड्रीम रन रहा था. वह 2022 में टी20 में 1164 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. उनका औसत 46.56 और स्ट्राइक रेट 187.43 रहा था. उन्होंने दो शतक और नौ अर्धशतक बनाए थे. सूर्यकुमार यादव ने 2023 की शुरुआत में राजकोट में दूसरे टी20 में श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतक बनाया था, लेकिन उसके बाद से उनकी फॉर्म में अचानक गिरावट आ गई है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शून्य की हैट्रिक बनाई. मुंबई इंडियंस के आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले मैच में 16 गेंदों में 15 रन बनाए.


लाइव टीवी



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here