Home Breaking News तमिलनाडु को सौगात: PM मोदी आज कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, वंदे भारत को भी दिखाएंगे हरी झंडी

तमिलनाडु को सौगात: PM मोदी आज कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, वंदे भारत को भी दिखाएंगे हरी झंडी

0
तमिलनाडु को सौगात: PM मोदी आज कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, वंदे भारत को भी दिखाएंगे हरी झंडी

[ad_1]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चेन्नई के दौरे पर रहेंगे। वह चेन्नई हवाई अड्डे पर अत्याधुनिक एकीकृत टर्मिनल भवन सहित कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। चेन्नई एयरपोर्ट की नई बिल्डिंग में लोगों को तमिल संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। इसमें कोलम (दक्षिण भारतीय घरों के सामने तैयार किया गया एक पैटर्न या डिजाइन), साड़ी, मंदिर और अन्य तत्व शामिल हैं। 2.20 लाख वर्ग मीटर में फैले नए एकीकृत टर्मिनल भवन, टी-2 (फेज-1) का निर्माण 1260 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले पुलिस ने राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी है। उनकी सुरक्षा के लिए विस्तृत यातायात मार्ग के बदलने के कारण मोटर चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अन्य मार्गों का सहारा लेना पर रहा है।

जानकारी के मुताबिक, चेन्नई हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। इसके बनने से अब यात्रियों की संख्या बढ़कर 35 मिलियन प्रति वर्ष होने की उम्मीद है। नए टर्मिनल के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने एक ट्वीट करके इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि यह चेन्नई के बुनियादी ढांचे के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसके जरिए यहां से ना केवल कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी काफी लाभ पहुंचेगा। 

2.20 लाख वर्गमीटर में फैला है टर्मिनल

चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार नया टर्मिनल करीबन 2.20 लाख वर्गमीटर में फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि यह टर्मिनल सरकार द्वारा किए गए वादे के अनुसार यात्रियों को उच्च गुणवत्ता वाली आधारभूत संरचना प्रदान करेगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि चेन्नई हवाई अड्डे की आधुनिक सुविधा वार्षिक 35 मिलियन यात्रियों के हवाई यात्रा के अनुभवों में सुधार लाएगा। अधिकारियों ने बताया कि टर्मिनल 108 अप्रवासन काउंटरों से बना हुआ है जो कि आगमन और प्रस्थान क्षेत्रों के बीच समान रूप से विभाजित है।

वंदे भारत ट्रेन को भी दिखाएंगे हरी झंडी

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी नए टर्मिनल के उद्घाटन के अलावा चेन्नई और कोयंबटूर के बीच वंदे भारत ट्रेन को पुराची थलाइवर डॉ एम जी आर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे। दरअसल, दक्षिण रेलवे ने बुधवार को छोड़कर सभी दिनों में दोनों शहरों के बीच हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। दक्षिणी रेलवे ने कहा कि ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दोनों तरफ के गंतव्य पर लगभग 5.50 घंटे में पहुंचेगी। यह एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में 1.20 घंटे की यात्रा समय बचाएगी। प्रधानमंत्री धमनी कामराजार सलाई (बीच रोड) पर विवेकानंदर इल्लम में रामकृष्ण मठ के 125वें वार्षिक समारोह में भी भाग लेंगे और पल्लवरम में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।

सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की रखेंगे आधारशिला

वहीं, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत केंद्र सरकार देशभर के 7,337 रेलवे स्टेशनों में से 1,275 का कायाकल्प करेगी। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। पीएम ने ट्वीट कर कहा, सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास बुनियादी ढांचे के उन्नयन की महत्वपूर्ण परियोजना है, जिससे असंख्य लोगों को लाभ होगा।

कायाकल्प के पहले चरण के लिए 199 रेलवे स्टेशनों को चुना गया है। इनमें से 47 के टेंडर हो चुके हैं, 40 पर निर्माण से पहले सर्वे और मैपिंग जैसे काम हो रहे हैं। 14 स्टेशन टेंडर प्रक्रिया में हैं और 3 का कायाकल्प के बाद लोकार्पण हो चुका है। इस कवायद के पीछे सरकार का उद्देश्य रेलवे को मिली अंग्रेजों की सुस्त और अव्यवस्था से भरी विरासत की पहचान से मुक्त कराकर बढ़ते भारत की आधुनिक जीवन रेखा में बदलना है।

इन रेलवे स्टेशनों का हुआ आधुनिकीकरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, गांधीनगर, गुजरात और एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बंगलुरू का लोकार्पण कर चुके हैं। वहीं, चेन्नई ग्मोर, रामेश्वरम, काटपाड़ी, कन्याकुमारी, मदुरै उधना, सूरत, सोमनाथ, साबरमती, बंगलुरू कैंट, यशवंतपुर, रांची, एर्नाकुलम, कोल्लम, विशाखापत्तन, नागपुर, अजनी, न्यू जलपाईगुड़ी, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल के कायाकल्प की आधारशिला रख चुके हैं।  

720 करोड़ होंगे खर्च, मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

सिकंदराबाद स्टेशन के पुनर्विकास पर 720 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यहां यात्रियों को वैश्विक मानकों के मुताबिक एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। रेलवे स्टेशन पर द्विस्तरीय स्पेशियस रूफ प्लाजा होगा। मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलेगी। यात्रियों को आसान पिकअप और ड्रॉप के साथ पर्याप्त पार्किंग उपलब्ध कराई जाएगी। यहां 5000 केवीपी की क्षमता वाला सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया जाएगा। 108 मीटर चौड़ा एक-एक डबल डेकर कॉनकोर्स बनेगा। पहला लेवल रेल यात्रियों के लिए व दूसरा आम लोगों के इस्तेमाल कि लिए होगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here