Home Sports लखनऊ ने पॉइंट टेबल में किया टॉप, एक समान अंक फिर दूसरे नंबर पर क्यों खिसके गुजरात के टाइटंस? समझिए

लखनऊ ने पॉइंट टेबल में किया टॉप, एक समान अंक फिर दूसरे नंबर पर क्यों खिसके गुजरात के टाइटंस? समझिए

0
लखनऊ ने पॉइंट टेबल में किया टॉप, एक समान अंक फिर दूसरे नंबर पर क्यों खिसके गुजरात के टाइटंस? समझिए

[ad_1]

हाइलाइट्स

केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम ने अपने घर में लगातार दूसरा मैच जीता
आईपीएल के पॉइंट टेबल में हार्दिक पंड्या एंड कंपनी को हुआ नुकसान
सनराइजर्स हैदराबाद को 2 मैचा में मिली हार, सबसे निचले क्रम पर है SRH

नई दिल्ली. लखनऊ सुपर जायंट्स के सनराइजर्स हैदराबाद (LSG v SRH) के खिलाफ जीत से आईपीएल 2023 के पॉइंट टेबल (IPL 2023 Points Table) में बड़ा बदलाव हुआ है. केएल राहुल की कप्तानी वाली सुपरजायंट्स टीम ने हैदराबाद को अपने घर में 5 विकेट से हराया. यह लखनऊ की अपने घर में लगातार दूसरी जीत है. इससे पहले उसने दिल्ली कैपिटल्स को ईकाना क्रिकेट स्टेडियम में मात दी थी. लखनऊ की टीम की 3 मैचों में यह दूसरी जीत है. इस जीत से उसने 10 टीमों के पॉइंट टेबल में शीर्ष पर अपनी जगह बना ली है. हार्दिक पंड्या की गुजरात टाइटंस पहले से दूसरे नंबर पर खिसक गई है.

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 में से दो मैच जीते हैं जबकि एक में उसे हार मिली है. 4 अंकों के साथ सुपरजायंट्स पॉइंट टेबल मे टॉप पर पहुंच गए हैं. इस समय गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के भी 4-4 अंक हैं लेकिन वे क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि नेटरन रेट में सुपर जायंट्स हार्दिक की गुजरात और शिखर धवन की पंजाब टीम से कहीं आगे है. सुपर जायंट्स का नेट रनरेट 1.36 है वहीं गुजरात का 0.70 है. पंजाब का नेटरन रेट 0. 33 है.

यह भी पढ़ें:LSG v SRH: नया कप्तान आया… टॉस का सिक्का भी उछला पक्ष में… बदल नहीं पाया टीम की किस्मत

दुनिया आईपीएल में मस्त… चेतेश्वर पुजारा ने सात समंदर पार ठोका शतक, बजाया अपना डंका

3 टीमों का नहीं खुला खाता
इसके बाद कोलकाता नाइटराइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के एक समान 2-2 अंक हैं और ये टीमें क्रमश: चौथे, पांचवें, छठे और सातवें स्थान पर हैं. दिल्ली कैपिटल्स का 2 मैचों में खाता नहीं खुला है जबकि मुंबई भी अपना पहला मैच हार चुकी है. हैदराबाद 2 हार के साथ सबसे निचले पायदान पर है.

आईपीएल में शनिवार को 2 मुकाबले खेले जाएंगे
आईपीएल 2023 शनिवार (8 अप्रैल ) को बड़ा दिन है. इस दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे. दिन का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा वहीं दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा. इस मुकाबले को आईपीएल का अल क्लासिको कहा जाता है. दोनों टीमें आईपीएल की सबसे सफलतम टीमों में शुमार हैं.

Tags: Gujarat Titans, IPL 2023, KL Rahul, Lucknow Super Giants, Sunrisers Hyderabad

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here