[ad_1]
हाइलाइट्स
सीएसके के बैटर अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल 2023 का सबसे तेज फिफ्टी ठोकी
रहाणे को चेन्नई सुपर किंग्स ने नीलामी में 50 लाख रुपये में खरीदा था
नई दिल्ली. आईपीएल 2023 के एल क्लासिको में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी की सीएसके को 20 ओवर में 158 रन रन का लक्ष्य मिला था, जिसे चेन्नई सुपर किंग्स ने 11 गेंद रहते हासिल कर लिया. सीएसके की जीत के हीरो 34 साल के अजिंक्य रहाणे रहे. रहाणे ने 27 गेंद में 61 रन की पारी खेली. इस पारी के दौरान रहाणे ने इस सीजन का सबसे तेज और आईपीएल में सीएसके के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी ठोकी. रहाणे ने महज 19 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया.
अजिंक्य रहाणे के लिए आईपीएल 2023 में खेली गई ये पारी काफी अहम है. वो टीम इंडिया से लंबे वक्त से बाहर चल रहे. उन्हें हाल ही में बीसीसीआई द्वारा जारी की गई एनुअल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में भी जगह नहीं मिली थी. यानी उनका इंटरनेशनल करियर डूबता नजर आ रहा था. क्योंकि रहाणे पर पहले ही टेस्ट खिलाड़ी का ठप्पा लगा हुआ है. इसी वजह से वो लंबे वक्त से वनडे और टी20 टीम से बाहर चल हे हैं. ऐसे में इस एक पारी ने उनके लिए संजीवनी जैसा काम किया है. इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा होगा.
रहाणे के लिए सीएसके का साथ फायेदमंद रहा
रहाणे की इस पारी में महेंद्र सिंह धोनी की सीएसके का भी बड़ा हाथ है. सीएसके हमेशा से ही डूबते को तिनके का सहारा साबित हुई है. 2021 में रॉबिन उथप्पा को मौका दिया था और अब अजिंक्य रहाणे को और दोनों ही खिलाड़ी टीम के दिखाए भरोसे पर खरे उतरे और अच्छा प्रदर्शन किया था. 2020 में उथप्पा राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले थे. लेकिन, उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था.
उथप्पा को भी सीएसके ने मौका दिया था
अगले सीजन में सीएसके ने उन्हें राजस्थान से ट्रेड किया और 2021 में उथप्पा सीएसके की तरफ से खेले. उन्हें 4 मैच में ही खेलने का मौका मिला. लेकिन, उथप्पा ने क्वालिफायर में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धमाकेदार फिफ्टी जड़ सीएसके को जीत दिलाई थी. तब उन्होंने सीएसके को लेकर कहा भी था कि ये सबसे भरोसेमंद फ्रेंचाइजी है और खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की पूरी आजादी मिलती है.
बता दें कि रॉबिन उथप्पा धोनी की कप्तानी में 2007 में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम में भी शामिल थे.
अजिंक्य रहाणे ब्रेक फास्ट करके उतरे और मचाया कोहराम, 2 साल में खेले सिर्फ 9 मैच, धोनी ने बदली तकदीर
अब रहाणे को दिया चांस
वहीं, अब अजिंक्य रहाणे के करियर के लिए भी सीएसके के साथ आना वरदान साबित हुआ. आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में कोई भी फ्रेंचाइजी टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जिताने वाले कप्तान पर बोली लगाने को तैयार नहीं थी. धोनी की सीएसके ने बड़ा दिल दिखाते हुए रहाणे को 50 लाख रुपये में खरीदा.हालांकि, ये उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी कि धाकड़ खिलाड़ियों की फौज के बीच धोनी, रहाणे का मौका देंगे. लेकिन, धोनी ने दिग्गज कप्तान को चांस दिया और रहाणे ने भी इस मौके का पूरा फायदा उठाया और तूफानी फिफ्टी ठोक ये बता दिया कि उनमें अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है और वो टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajinkya Rahane, Chennai super kings, IPL 2023, Ms dhoni, Robin uthappa
FIRST PUBLISHED : April 09, 2023, 08:01 IST
[ad_2]
Source link