[ad_1]
08:06 AM, 09-Apr-2023
क्या है पीएम मोदी का कार्यक्रम?
प्रधानमंत्री के यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, वह बांदीपुर बाघ अभयारण्य का सुबह ही दौरा करेंगे और करीब 11 बजे बाघ गणना के आंकड़े जारी करेंगे। मोदी ‘बाघ संरक्षण के लिए अमृत काल का विजन’ जारी करेंगे और ‘इंटरनेशनल बिग कैट्स अलायंस’ (आईबीसीए) की शुरुआत भी करेंगे।
07:45 AM, 09-Apr-2023
PM Modi LIVE: पीएम मोदी थोड़ी देर में बांदीपुर टाइगर रिजर्व पहुंचेंगे, बाघों की जनसंख्या के आंकड़े जारी करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक दौरे पर हैं। वे आज राज्य के बांदीपुर और मुदुमलाल टाइगर रिजर्व का दौरा करेंगे। पीएम यहां बाघों को बचाने के लिए 50 साल पहले शुरू किए गए प्रोजेक्ट टाइगर की सालगिरह पर कार्यक्रम का भी उद्घाटन करेंगे। इसी के साथ वे आज देश में बाघों की जनसंख्या के आंकड़े भी जारी करेंगे।
[ad_2]
Source link