[ad_1]
07:08 PM, 10-Apr-2023
RCB vs LSG Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत, डेविड विली, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज।
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), जयदेव उनादकट, अमित मिश्रा, आवेश खान, मार्क वुड, रवि बिश्नोई।
07:02 PM, 10-Apr-2023
RCB vs LSG Live: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला किया
लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान लोकेश राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में मार्क वुड की टीम में वापसी हुई है। वहीं, बैंगलोर की टीम भी कुछ बदलाव के साथ मैदान में उतरेगी। बैंगलोर के लिए वेन पार्नेल खेल रहे हैं।
🚨 Toss Update 🚨@LucknowIPL win the toss and elect to field first against @RCBTweets.
Follow the match ▶️ https://t.co/76LlGgKZaq#TATAIPL | #RCBvLSG pic.twitter.com/8NyHz9KgRa
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2023
06:22 PM, 10-Apr-2023
RCB vs LSG Live Score: जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी आरसीबी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए अब तक यह सीजन मिला-जुला रहा है। पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कप्तान फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की थी। इन दोनों के अर्धशतकों के चलते आरसीबी ने मुंबई को आठ विकेट से हराया था। हालांकि, दूसरे मैच में कोलकाता के खिलाफ टीम के बल्लेबाज पूरी तरह फेल रहे। इस वजह से टीम को 81 रन की हार झेलनी पड़ी। टीम के अहम तेज गेंदबाज रीसी टॉप्ली चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में इस टीम की परेशानी और भी बढ़ गई है।
06:20 PM, 10-Apr-2023
RCB vs LSG Live Score: लखनऊ की नजर तीसरी जीत पर
लोकेश राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम ने दो मैच जीत लिए हैं। पहले मैच में इस टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया था, लेकिन दूसरे मैच में उसे चेन्नई के खिलाफ 12 रन से हार का सामना करना पड़ा था। तीसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट से जीत हासिल की। अब इस टीम की नजर तीसरी जीत हासिल कर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने पर होगी।
06:11 PM, 10-Apr-2023
RCB vs LSG Live: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला किया
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से है। लखनऊ की टीम दो मुकाबले जीत चुकी है और यहां जीत हासिल कर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचना चाहेगी। वहीं, आरसीबी की टीम पिछला मैच भूलकर जीत हासिल करने उतरेगी।
[ad_2]
Source link