[ad_1]
हाइलाइट्स
जावेद मियांदाद के बदले सुर
मगर उनके उदाहरण से दहला दिल
नई दिल्ली. एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) का आयोजन इस साल पड़ोसी देश पाकिस्तान में होना है. हालांकि वहां की लचर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बीसीसीआई (BCCI) असमंजस में है. यही वजह है कि बोर्ड ने खिलाड़ियों को पाकिस्तान नहीं भेजने का फैसला लिया है. बीसीसीआई के इस कदम से पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ी काफी खफा हैं और गुस्से में कुछ भी अनाप-शनाप बके जा रहे हैं.
ग्रीन टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान जावेद मियांदाद (Javed Miandad) ने हाल ही में कहा था कि एशिया कप के लिए अगर भारत पाकिस्तान नहीं आ रहा है तो ना आए. उनके न खेलने से पाकिस्तान मर नहीं जाएगा. इस बयान के बाद उनकी जमकर देश में किरकिरी हुई थी. यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि उन्होंने अपने एक और बयान से हलचल पैदा कर दी है.
यह भी पढ़ें- शाकिब अल हसन के नाम हुआ ‘आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’ का अवॉर्ड, इन 2 दिग्गजों से था मुकाबला
हालांकि, इस बार उन्होंने जो बयान दिया है वो काफी अलग है. उन्होंने नादिर अली पॉडकास्ट के दौरान हुई बातचीत में कहा, ‘भारत को पाकिस्तान का दौरा करना चाहिए. हम दोनों पड़ोसी देश हैं. हम तो बोल ही रहे हैं हमें बुलाइए. हमें वहां सुरक्षा का को डर नहीं है. हमें विश्वास है अगर मौत आनी है तो आनी है. जिंदगी और मौत तो अल्लाह के हाथ में है.’
पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, ‘अगर बीसीसीआई हमें बुलाता है तो हम जरुर जाएंगे. लेकिन उन्हें भी पाकिस्तान का दौरा करना होगा. पिछली बार हम उनके यहां गए थे. इस बार उन्हें पाकिस्तान आना चाहिए. जब दोनों देश एक दुसरे के यहां आएंगे जाएंगे तो रिश्ते भी बहाल होंगे. हम जब भारतीय क्रिकेट प्रेमियों से मिलते हैं तो हमें कोई रंजिश नजर नहीं आती है.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Asia cup, IND vs PAK, India Vs Pakistan, Javed Miandad
FIRST PUBLISHED : April 12, 2023, 18:32 IST
[ad_2]
Source link