Home Sports IPL में फ्लॉप सूर्यकुमार के लिए ICC से आई खुशखबरी, T20I में बादशाहत कायम, 2 पाक क्रिकेटरों से खतरा!

IPL में फ्लॉप सूर्यकुमार के लिए ICC से आई खुशखबरी, T20I में बादशाहत कायम, 2 पाक क्रिकेटरों से खतरा!

0
IPL में फ्लॉप सूर्यकुमार के लिए ICC से आई खुशखबरी, T20I में बादशाहत कायम, 2 पाक क्रिकेटरों से खतरा!

[ad_1]

हाइलाइट्स

सूर्यकुमार यादव ने IPL में अबतक 15, 01 और 0 रन की पारी खेली है.
सूर्यकुमार यादव आईपीएल में फिलहाल खराब दौर से गुजर रहे हैं.

दुबई. सूर्यकुमार यादव भले ही मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2023) में खराब दौर से गुजर रहे हों, लेकिन वह बुधवार, 12 अप्रैल को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी () की पुरुष टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप पर उनकी बादशाहत कायम है. सूर्यकुमार 906 अंक लेकर लिस्ट में पहले स्थान पर काबिज हैं. सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (811 अंक), कप्तान बाबर आजम (755 अंक), दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम (748 अंक) और न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे (745 अंक) से आगे चल रहे हैं.

वहीं, टीम इंडिया के स्टार बैटर विराट कोहली अपने 15वें स्थान पर बरकरार हैं. सूर्यकुमार यादव के लिए आईपीएल का यह सीजन अभी तक अच्छा नहीं रहा है. उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए पहले तीन मैचों में 15, 01 और शून्य रन बनाए हैं. बाबर आईसीसी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंचे हैं. उन्हें शनिवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सूर्यकुमार के करीब आने का मौका मिलेगा.

जाह्नवी मेहता ने IPL ऑक्शन में बना डाला था अनोखा रिकॉर्ड, लाइम लाइट से रहती हैं दूर, सादगी के आगे एक्ट्रेस फेल

जब संजू सैमसन ने ड्रेसिंग रूम में तोड़ा बैट, चलते मैच को छोड़ स्टेडियम से निकले बाहर, और फिर…

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच हाल में समाप्त हुई टी20 इंटरनेशनल सीरीज में खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन का फायदा मिला, जिसमें युवा स्पिनर महीश तीक्षणा अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल करने में सफल रहे जिससे वह गेंदबाजों की रैंकिंग में संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर पहुंच गये. अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान गेंदबाजों की सूची में हमवतन फजलहक फारूकी, ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड और श्रीलंका के वानिंदु हसारंगा से आगे शीर्ष पर चल रहे हैं.

गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 10 में कोई भी भारतीय शामिल नहीं है. बांग्लादेश की मीरपुर में आयरलैंड पर जीत से टेस्ट रैंकिंग में भी कुछ बदलाव हुआ है. मुश्फिकुर रहीम 126 और नाबाद 51 रन के स्कोर से टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में पांच पायदान के लाभ से 17वें स्थान पर पहुंच गये हैं जबकि तैजुल इस्लाम और शाकिब अल हसन की स्पिन जोड़ी को गेंदबाजों की सूची में फायदा मिला है. तैजुल ने पांच विकेट झटके थे जिससे वह तीन पायदान ऊपर 20वें स्थान पर पहुंच गए जबकि बांग्लादेश के कप्तान शाकिब दो पायदान के सुधार से संयुक्त 26वें नंबर पर काबिज हो गए हैं.

Tags: Babar Azam, ICC T20 Rankings, IPL 2023, Mumbai indians, Suryakumar Yadav, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here