Home Sports 4 मैच खेलने का दम नहीं, NCA को बना लिया है घर…धोनी के गेंदबाज पर भड़क गए रवि शास्त्री

4 मैच खेलने का दम नहीं, NCA को बना लिया है घर…धोनी के गेंदबाज पर भड़क गए रवि शास्त्री

0
4 मैच खेलने का दम नहीं, NCA को बना लिया है घर…धोनी के गेंदबाज पर भड़क गए रवि शास्त्री

[ad_1]

हाइलाइट्स

तेज गेंदबाज लगातार हो रहे हैं चोटिल
जसप्रीत बुमराह पूरे टूर्नामेंट से हैं बाहर

नई दिल्‍ली. तेज गेंदबाजों को लगातार हो रही इंजरी का खामियाजा टीम इंडिया के बाद अब आईपीएल टीमों को भुगतना पड़ा रहा है. जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हैं. दीपक चाहर भी चोटिल होने के कारण अगले कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे. तेज गेंदबाजों के रवैये और उनकी फ‍िटनेस पर नाराजगी जताते हुए टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा कि पिछले तीन-चार सालों में कुछ खिलाड़ी नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) के परमानेंट मेंबर बन चुके हैं. यह बिल्कुल भी अच्छी चीज नहीं है.

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज दीपक चाहर बीते शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक ओवर फेंकने के बाद ही चोटिल हो गए. उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपक चाहर के हैमस्ट्रिंग की समस्या फिर से उभर आई है. चाहर पीठ की चोट के चलते आईपीएल के बीते सीजन में भी नहीं खेल पाए थे.

‘अगर 4 मैच नहीं खेल सकते तो किस लायक हैं’
रवि शास्त्री ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए कहा कि कुछ खिलाड़ियों ने एनसीए को अपना घर बना लिया है. बहुत जल्द उन्हें वहां रहने के लिए घर और परमिट भी मिल जाएगा. आप इतना क्रिकेट भी नहीं खेल रहे हैं कि बार-बार चोटिल हो जाएं. मेरा मतलब यह है कि आप चार मैच भी नहीं खेल सकते तो फिर आप एनसीए क्यों जा रहे हो? अगर टीम में वापसी को देख रहे हो और फिर तीन मैच के बाद वापस वहीं जा रहे हो तो आप पहले यह पक्का करो कि आप फिट हो या नहीं.

5 साल, 50 मैच, Rajasthan Royals के लिए पनौती बन गया यह खिलाड़ी, अब संजू नहीं करेंगे बर्दाश्‍त!

‘बार-बार इंजरी समझ से परे’
रवि शास्त्री ने कहा कि कुछ खिलाड़ियों का बार-बार इंजर्ड होना मेरी समझ से परे है. चोट अगर गंभीर है तो मैं समझ सकता हूं, लेकिन हर चार मैच के बाद अगर कोई अपनी हैमस्ट्रिंग या ग्रोइन इंजरी पर हाथ लगाए, तो आप सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि यह प्‍लेयर किस लायक है. इनमें से कुछ प्लेयर कोई और क्रिकेट भी नहीं खेलते हैं. यह सिर्फ आईपीएल के चार ओवरों और तीन घंटे की बात है. इसके बाद गेम खत्म. रवि शास्त्री ने कहा, सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि टीम, बीसीसीआई और आईपीएल टीमों के कप्तानों के लिए भी यह काफी परेशान करने वाली चीज है.

Tags: Chennai super kings, Deepak chahar, IPL 2023, Ms dhoni, Ravi shastri

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here