[ad_1]

धोनी और जडेजा
– फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2023 के 17वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने घर में तीन रन से हार झेलनी पड़ी। इस हार से सीएसके की टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर बनी हुई है। वहीं, राजस्थान की टीम छह अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 175 रन बनाए। जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 172 रन ही बना सकी। सीएसके के लिए बतौर कप्तान 200वां मैच खेल रहे धोनी को उनकी टीम स्पेशल गिफ्ट नहीं दे सकी। मैच के बाद धोनी ने बल्लेबाजों पर हार का ठीकरा फोड़ा है।
[ad_2]
Source link