Home Sports IPL के पहले ही सीजन में डोप टेस्‍ट में फंसा था नामी पाकिस्‍तानी बॉलर, विवादों से रहा है गहरा नाता

IPL के पहले ही सीजन में डोप टेस्‍ट में फंसा था नामी पाकिस्‍तानी बॉलर, विवादों से रहा है गहरा नाता

0
IPL के पहले ही सीजन में डोप टेस्‍ट में फंसा था नामी पाकिस्‍तानी बॉलर, विवादों से रहा है गहरा नाता

[ad_1]

नई दिल्ली. साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रूप में भारतीय क्रिकेट के एक नए युग की शुरुआत की शुरुआत हुई. इसके बाद से आईपीएल ने अपने ऑक्‍शन अमाउंट, चमक-दमक और ग्‍लैमर के तड़के और इनामी राशि के कारण न केवल क्रिकेट प्‍लेइंग देशों बल्कि दुनियाभर का ध्‍यान आकर्षित किया है. आईपीएल के पहले सीजन में पाकिस्‍तान के 12 प्‍लेयर्स (Pakistani Players) खेले थे, जिनमें शाहिद अफरीदी, सलमान बट, मोहम्‍मद हफीज, कामरान अकमल, सोहेल तनवीर, शोएब अख्‍तर, शोएब मलिक और मोहम्‍मद आसिफ जैसे स्‍टार प्‍लेयर शामिल थे. राजस्‍थान रॉयल्‍स की ओर से खेले सोहेल तनवीर ने एक मैच में 6 विकेट झटके थे. यह अब भी IPL के टॉप-2 बॉलिंग प्रदर्शन में शामिल है. उन्‍होंने चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ जयपुर में यह प्रदर्शन किया था. बता दें, सोहेल तनवीर (Sohail Tanvir) की राजस्‍थान रॉयल्‍स टीम ही आईपीएल के शुरुआती सीजन की चैंपियन बनी थी. इसके बाद से कोई पाकिस्‍तानी खिलाड़ी आईपीएल में नहीं खेला है, अजहर महमूद, आदिल रशीद और इमरान ताहिर जैसे पाकिस्‍तानी मूल के प्‍लेयर इस टूर्नामेंट में इसके बाद जरूर खेले, जो अब दूसरे देशों में सेटल हो चुके हैं.

जहां सोहेल तनवीर ने अपने गेंदबाजी प्रदर्शन से आईपीएल की प्रतिष्‍ठा में चार चांद लगाए. वहीं एक ऐसा पाकिस्‍तानी प्‍लेयर भी है, जिसके कारण प्रारंभिक सीजन में ही इस टूर्नामेंट पर दाग लगा. दिल्‍ली की फ्रेंचाइजी से खेलने वाले मोहम्‍मद आसिफ (Mohammad Asif) डोप टेस्‍ट में फेल होने वाले आईपीएल के पहले प्‍लेयर बने थे और उन पर 12 माह का बैन लगा था.

गेंदबाजी बेहतरीन रही, लेकिन विवादों के कारण चर्चा में रहे
बता दें, गेंद से दोनों ओर स्विंग कराने में माहिर रहे मोहम्‍मद आसिफ का नाम उनके खेल कौशल के कारण कम बल्कि विवादों के कारण अधिक चर्चा में रहता था. अपनी मनमर्जी से वे गेंद को स्विंग कराकर इस अंदाज में विकेट हासिल करते थे कि बल्‍लेबाज अपने आप को छला हुआ महसूस करता था. पाकिस्‍तान के सबसे तेज गेंदबाज रहे शोएब अख्‍तर ने भी मोहम्‍मद आसिफ को वसीम अकरम के साथ मुल्‍क के सर्वकालीन सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजों में शुमार किया था. शोएब ने इस बात पर भी अफसोस जताया था कि विवादों में फंसने के कारण आसिफ ज्‍यादा समय तक पाकिस्‍तान टीम के सदस्‍य नहीं रह पाए.

स्‍पॉट फिक्सिंग पर लगा था 7 साल का बैन
40 साल के आसिफ का नाम अपने मुल्‍क की एक्‍ट्रेस वीना मलिक के साथ अफेयर के लिए चर्चा में आया था. बाद में वीना ने आसिफ पर ड्रग्‍स लेने, कई मॉडल्‍स-एक्‍ट्रेस के साथ शारीरिक संबंध रखने के संगीन आरोप लगाए थे. स्वदेश वापसी के दौरान मादक पदार्थ रखने पर दुबई में उन्‍हें 19 दिन तक हिरासत में भी रहना पड़ा था. वर्ष 2007 में शोएब अख्‍तर और मोहम्‍मद आसिफ के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद शोएब अख्‍तर ने कथित तौर पर साथी गेंदबाज को बल्‍ले से मारा था. आसिफ को भी साल 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में जानबूझकर नो-बॉल फेंकने का दोषी पाया गया था. आसिफ ने इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त 2010 में मैच के दौरान जानबूझकर नो-बॉल फेंकी थी, इसके लिए उन्हें लंदन के साउथवार्क क्राउन कोर्ट में 12 महीने जेल की सजा सुनाई गई थी. इसके अलावा उन पर 7 साल का बैन लगाया गया था.

23 टेस्‍ट में लिए 103 विकेट
आसिफ ने पाकिस्‍तान के लिए 23 टेस्‍ट, 38 वनडे और 11 टी20 मैच खेले. टेस्‍ट क्रिकेट में 23 के शानदार औसत से 103 विकेट उनके नाम पर दर्ज हैं. वनडे में 46 और टी20I में 13 विकेट उनके नाम दर्ज हैं. वर्ष 2007 के टी20 वर्ल्‍डकप की पाकिस्‍तानी टीम के वे सदस्‍य थे. इस वर्ल्‍ड कप के फाइनल में पाकिस्‍तान को हराकर भारत चैंपियन बना था.

Tags: IPL, IPL 2023, Mohammad asif, Pakistan

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here