Home Breaking News Karnataka Election: कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट, लक्ष्मण सावदी को अठानी से मिला टिकट

Karnataka Election: कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट, लक्ष्मण सावदी को अठानी से मिला टिकट

0
Karnataka Election: कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट, लक्ष्मण सावदी को अठानी से मिला टिकट

[ad_1]

Karnataka election 2023 congress release third lisd list of 43 candidates

(सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी को कांग्रेस ने अठानी सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं कोलार सीट से कोथुर जी मंजूनाथ को टिकट दिया गया है। इससे पहले कर्नाटक कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर चुकी है। 124 उम्मीदवारों वाली पहली लिस्ट कांग्रेस ने 25 मार्च को ही जारी कर दी थी। वहीं 42 उम्मीदवारों वाली दूसरी लिस्ट 6 अप्रैल को जारी की गई थी। 

बेंगलुरु दक्षिण से आरके रमेश होंगे उम्मीदवार

तीसरी लिस्ट के अनुसार, शिमोगा ग्रामीण सीट से श्रीनिवास करियाना और शिमोगा सीट से एच सी योगेश को उम्मीदवार बनाया गया है। बेल्लारी से पार्टी ने नारा भारत रेड्डी को टिकट दिया है। चिकबल्लापुर सीट से पार्टी ने प्रदीप ईश्वर अय्यर, बेंगलुरु दक्षिण से आरके रमेश, हासन सीट से बानावासी रंगास्वामी और चामराजा सीट से के. हरीश गौड़ा को उम्मीदवार बनाया गया है। 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here