Home Breaking News Weather Update: दिल्ली-पंजाब समेत कई राज्यों में सूरज की तपिश बढ़ी, पारा 40 डिग्री के पार, येलो अलर्ट जारी

Weather Update: दिल्ली-पंजाब समेत कई राज्यों में सूरज की तपिश बढ़ी, पारा 40 डिग्री के पार, येलो अलर्ट जारी

0
Weather Update: दिल्ली-पंजाब समेत कई राज्यों में सूरज की तपिश बढ़ी, पारा 40 डिग्री के पार, येलो अलर्ट जारी

[ad_1]

imd weather forecast update heatwave yellow alert mercury touches 40 degrees in delhi kerala other states

heat wave in india
– फोटो : amar ujala

विस्तार

देशभर में सूरज की तपिश बढ़ती जा रही है। चिलचिलाती धूप के कारण पारा चढ़ने लगा है। शुक्रवार को दिल्ली-पंजाब समेत कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 41 डिग्री के पार दर्ज हुआ। शनिवार को भी सूरज आग बरसाएगा और लू के थपेड़े लगेंगे। गर्मी का सितम ऐसा रहेगा कि औसत अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वहीं, पंजाब में शुक्रवार को पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया। सूरज की तपिश के कारण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। राज्य में फरीदकोट में सबसे अधिक 40.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अब गर्मी के तेवर और कड़े हो सकते हैं। मौसम का मिजाज ज्यादा गर्म हो जाएगा। विभाग ने शनिवार को तापमान 41 डिग्री रहने व लू चलने की संभावना जताई है। मौसम का यह मिजाज 18 अप्रैल तक बना रहेगा। हालांकि 18-19 व 20 अप्रैल को विभाग ने धूल भरी हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इससे तापमान में ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। जहां 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक तापमान 40-41 डिग्री के बीच रहेगा जबकि 19 से 20 अप्रैल को तापमान 37-38 के बीच रहेगा। मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 16 अप्रैल से मौसम के करवट बदलने का पूर्वानुमान लगाया है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here