[ad_1]
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी सीरीज ‘सिटाडेल’ के साथ-साथ बॉलीवुड को लेकर दिए अपने बयानों के लिए भी चर्चा में बनी हुई हैं। जहां अभी बॉलीवुड गैंग्स द्वारा उनके साथ किए गए बर्ताव का खुलासा कर प्रियंका ने सनसनी मचा दी थी, वहीं अब वह अपने सोशल हैंडल पर निर्देशक शरमीन ओबैद चिनॉय के ‘स्टार वॉर्स’ को निर्देशित करने वाली पहली महिला बनने की सहराना करने के लिए सुर्खियों में हैं। दरअसल, सराहना करने वाली प्रियंका से पाकिस्तानी अभिनेता अदनान सिद्दीकी बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। अभिनेता ने देसी गर्ल की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए उन पर निशाना साधा है।
प्रियंका चोपड़ा का तारीफ करना तब बिगड़ गया जब अभिनेत्री ने शरमीन ओबैद चिनॉय को पाकिस्तानी न कहकर साउथ एशियन महिला कहा। यही बात अभिनेता अदनान सिद्दीकी को बिलकुल पसंद नहीं आई। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शरमीन ओबैद चिनॉय की तस्वीर साझा करते हुए उनकी तारीफ की थी। अभिनेत्री ने लिखा था, ‘स्टार वॉर्स की किसी फिल्म का निर्देशन करने वाली फर्स्ट पर्सन ऑफ कलर एंड फर्स्ट वुमेन…एक साउथ एशियन हैं। यह एक ऐतिहासिक पल है….शरमीन ओबैद चिनॉय। मेरी दोस्त मुझे आप पर गर्व है।’ बस प्रियंका का शरमीन को पाकिस्तानी न बुलाकर साउथ एशियन कहना अदनान सिद्दीकी की आंखों में खटक गया और उन्होंने अभिनेत्री के लिए एक लंबा-चौड़ा नोट लिख डाला है।
With due respect, @priyankachopra . Sharmeen Obaid Chinoy is a Pakistani first just to brush up your knowledge. Much like the way you flaunt your Indian nationality whenever you get the opportunity before claiming to be a South Asian.🙏🏽 pic.twitter.com/B7wy8gD8QB
— Adnan Siddiqui (@adnanactor) April 14, 2023
अदनान के इस ट्वीट पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द रुसो ब्रदर्स की एक्शन वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में काम करती नजर आएंगी। इसका प्रीमियर 28 अप्रैल, 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। अभिनेत्री को सीरीज में रिचर्ड मैडेन के साथ देखा जाएगा। इसके साथ ही प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड में भी वापसी करेंगी। अभिनेत्री ‘जी ले जरा’ में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन साझा करती दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे।
[ad_2]
Source link