Home Sports मेरी गर्लफ्रेंड यहां हैं… लेकिन मेरे परिवार के बाकी लोग… शतक ठोकने के बाद हैरी ब्रूक को याद आई इंस्टा वाली लड़की

मेरी गर्लफ्रेंड यहां हैं… लेकिन मेरे परिवार के बाकी लोग… शतक ठोकने के बाद हैरी ब्रूक को याद आई इंस्टा वाली लड़की

0
मेरी गर्लफ्रेंड यहां हैं… लेकिन मेरे परिवार के बाकी लोग…  शतक ठोकने के बाद हैरी ब्रूक को याद आई इंस्टा वाली लड़की

[ad_1]

हाइलाइट्स

हैरी ब्रूक ने ठोका आईपीएल 2023 का पहला शतक
विस्‍फोटक बैटर ने केकेआर के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

नई दिल्‍ली. आईपीएल 2023 के शुरुआती मैचों में बेटपटरी हुआ सनराइजर्स हैदराबाद का सफर आखिरकार राह पर लौटता नजर आया. कप्तान एडेन मर्करम का बल्ला चला तो हैरी ब्रूक ने भी अपने बल्ले से उन सभी को खामोश कर दिया, जो उन्हें महंगे दामों में खरीदे जाने पर सवाल उठा रहे थे. लीग के शुरुआती 3 मैचों में फ्लॉप रहने के बाद ब्रूक ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 55 गेंदों पर नाबाद 100 रन ठोक डाले. उन्‍होंने 12 चौके और 3 छक्के जड़े.

हैरी ब्रूक ने पारी खत्‍म होने के बाद जैसे ही ये बताया कि उनकी गर्लफ्रैंड स्‍टेडियम में मौजूद हैं, उसके बाद तो उन्हें सर्च करने की मानों बाढ़ आ गई. हालांकि, ब्रूक की गर्लफ्रैंड लूसी लेलस के बारे में जानने की फैंस की सारी कोशिशें बेनतीजा ही साबित हुईं. लूसी ने अपना इंस्टा एकाउंट पब्लिक नहीं रखा है. ब्रूक लूसी की तस्वीर तो साझा करते हैं, लेकिन उनके बारे में ज्‍यादा बताते नहीं.

‘मुझे यकीन है वो खुश होंगे’
हैरी ब्रूक और लूसी लेलस काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. लूसी पहली बार जून 2020 में ब्रूक के इंस्टाग्राम पर नजर आई थीं. ब्रूक ने उनके साथ एक सेल्फी शेयर की थी. बीते साल ब्रूक ने लूसी के साथ अपनी एक और तस्वीर शेयर करते हुए प्‍यार का इजहार किया था. ब्रूक का हौसला बढ़ाने के लिए लूसी अक्‍सर मैदान में मौजूद रहती हैं. ब्रूक उन्हें अपना लेडी लक मानते हैं.

मैट हेनरी का धमाल, पहले ही मैच में ली हैट्रिक, जैकब ओरम और टिम साउदी के क्लब में मारी एंट्री

हैरी ब्रूक ने शतक ठोकने के बाद कहा, इस समय मेरी गर्लफ्रेंड यहां पर मौजूद है और बाकी का पूरा परिवार वापस जा चुका है. मुझे इस बात का विश्‍वास है कि वह मेरी इस पारी से वो जरूर खुश होंगे. अपनी विस्‍फोटक बैटिंक के बारे ब्रूक ने कहा कि वो जानते थे जल्द से जल्द ऐसा होगा. बता दें कि हैरी ब्रूक की शानदार बैटिंग के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 23 रन से शिकस्‍त दी.

Tags: IPL 2023, KKR vs SRH, Sunrisers Hyderabad

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here