[ad_1]

कांग्रेस प्रत्याशी निकहत इकबाल, सपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में सोमवार से नामांकन शुरू हो गए, मगर अभी नगर निकायों के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। वहीं सपा से महापौर पद के लिए घोषित प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। रविवार को कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी। कांग्रेस से मुस्लिम प्रत्याशी घोषित होने से सपा में बेचैनी बढ़ी है। भाजपा और बसपा प्रत्याशी की घोषणा के बाद नगर निगम का चुनाव काफी दिलचस्प होने की संभावना है।
शाहजहांपुर नगर निगम के लिए महापौर का पहली बार चुनाव होना है। तीन मंत्रियों का शहर होने के कारण इस पद पर जीत हासिल करना भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुका है। पार्टी में अंदरखाने प्रत्याशी को लेकर मंथन हो चुका है।
जल्द हो सकती है प्रत्याशियों की घोषणा
संभावित प्रत्याशियों का पैनल बनाकर हाईकमान को भेजा जा चुका है। अब फैसला हाईकमान को करना है। रविवार को पहले चरण में होने वाले चुनाव को लेकर प्रत्याशी भाजपा ने घोषित कर दिए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि एक या दो दिन में पार्टी शाहजहांपुर के प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। हालांकि सबसे ज्यादा निगाहें महापौर के प्रत्याशी के एलान पर टिकी हुईं हैं।
[ad_2]
Source link