[ad_1]

infosys
– फोटो : PTI
विस्तार
इन्फोसिस के शेयरों में भारी गिरावट के कारण आईटी कंपनी के बाजार पूंजीकरण से अरबों डॉलर गायब हो गए। कंपनी के शेयरों में जनवरी से मार्च की तिमाही में आमदनी अनुमान से कम रहने के बाद बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चौथी तिमाही में इन्फोसिस का मुनाफा 7.8 फीसदी बढ़कर 6128 करोड़ रुपये रहा। इससे पहले कंपनी ने दिसंबर तिमाही में 6586 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया था। कंपनी के शेयरों में आई इस गिरावट से भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और मूर्ति परिवार जैसे प्रमुख शेयरधारकों को सोमवार को कारोबार के शुरुआती कुछ ही सेकेंड में ही बड़ा झटका लगा।
[ad_2]
Source link