Home Breaking News Dharavi: कांग्रेस ने धरावी परियोजना अदाणी समूह को सौंपे जाने पर सवाल उठाए, पूछा- क्यों बदली निविदा की शर्तें

Dharavi: कांग्रेस ने धरावी परियोजना अदाणी समूह को सौंपे जाने पर सवाल उठाए, पूछा- क्यों बदली निविदा की शर्तें

0
Dharavi: कांग्रेस ने धरावी परियोजना अदाणी समूह को सौंपे जाने पर सवाल उठाए, पूछा- क्यों बदली निविदा की शर्तें

[ad_1]

Cong raises questions over Dharavi project rebidding, asks if tender conditions changed to benefit Adani

मुंबई का धारावी
– फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार की धारावी परियोजना से पिछले विजेता को जानबूझकर बाहर किया गया है। कांग्रेस ने पूछा है कि क्या निविदा की शर्तों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘पसंदीदा कारोबारी समूह’ अदाणी को मदद पहुंचाने के लिए बदला गया है?

कांग्रेस अदाणी समूह के खिलाफ जेपीसी जांच की कर रही मांग 

बता दें कि हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से अदाणी समूह के खिलाफ धोखाधड़ी वाले लेनदेन और शेयर-मूल्य में हेरफेर सहित कई आरोप लगाए जाने के बाद कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग कर रहा है। वहीं दूसरी ओर, गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले समूह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताते हुए उसे खारिज कर दिया है और कहा है कि वे सभी कानूनों और डिस्क्लोजर प्रक्रियाओं का पालन करते हैं। 

कांग्रेस ने पूछा-कम बोली पर अदाणी समूह को कैसे दे दी गई परियोजना?

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में कहा कि फरवरी में कांग्रेस पार्टी ने ‘हम अदाणी के हैं कौन(एचएएचके)’ शृंखला के तहत प्रधानमंत्री मोदी से धारावी के लिए लगने वाली बोली की शर्तों में बदलाव के बारे में बताने को कहा था। इन्हीं बदलावों के तहत मुंबई के धारावी क्षेत्र के पुनर्विकास के लिए निविदा के पिछले विजेता को बाहर कर दिया गया था। पिछली विजेता को बाहर कर अदाणी समूह को बहुत कम बोली पर एक नई निविदा जीतने की अनुमति दे दी गई थी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here