Home Breaking News Karnataka Election: टिकट न मिलने पर BJP छोड़ने वाले शेट्टार को टक्कर देगा यह नेता, बताया गुरु-शिष्य का मुकाबला

Karnataka Election: टिकट न मिलने पर BJP छोड़ने वाले शेट्टार को टक्कर देगा यह नेता, बताया गुरु-शिष्य का मुकाबला

0
Karnataka Election: टिकट न मिलने पर BJP छोड़ने वाले शेट्टार को टक्कर देगा यह नेता, बताया गुरु-शिष्य का मुकाबला

[ad_1]

karnataka news update Mahesh Tenginka said Jagadish Shettar has been my guru

मनमहाराज निरंजन गुरुसिद्ध राजयोगिंद्र महास्वामीजी से मिले महेश तेंगिंकाई
– फोटो : ani

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर वार करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में भाजपा नेता ने कांग्रेस के एक नेता को अपना गुरु बताया है। 

असल में, हुबली-धारवाड़ केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार महेश तेंगिंकाई ने हुबली में मूरुसवीर मठ पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने मनमहाराज निरंजन गुरुसिद्ध राजयोगिंद्र महास्वामीजी से मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार को अपना गुरु बताया। उन्होंने कहा कि शेट्टार मेरे गुरु रहे हैं। यह लड़ाई एक गुरु और उसके शिष्य के बीच है। मुझे विश्वास है कि मेरे गुरु मुझे आशीर्वाद देंगे।

राजनीति में जाति एजेंडा नहीं हो

तेंगिंकाई ने आगे कहा कि भाजपा चाहती है कि नई पीढ़ी राजनीति में आए। हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट से हमारे जीतने का भरोसा है। उन्होंने कहा कि राजनीति में जाति एजेंडा नहीं होना चाहिए। भाजपा ‘सबके साथ, सबके विकास’ के अनुसार काम करती है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here