[ad_1]

उद्धव ठाकरे।
– फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को मुंबई में कांग्रेस नेताओं से बैठक की। बैठक के बाद ठाकरे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमने 25-30 साल तक भाजपा से संबंध बनाए रखा, लेकिन उन्हें समझ नहीं आया कि कौन दोस्त है और कौन विरोधी। देश में लोकतंत्र की लड़ाई हम मिलकर लड़ेंगे।
उद्धव ने केंद्र सरकार के लिए ‘नरभक्षी’ और ‘सत्ता का भूखा’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया
उद्धव ठाकरे ने कहा कि पिछली बार जब भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा मुंबई आए थे, तो उन्होंने कहा था कि यहां केवल एक ही पार्टी होगी और वह भाजपा है। यह अन्य सभी पार्टियों के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात है। जिस तरह से उन्होंने शिवसेना को खत्म करने की कोशिश की और पार्टी को धोखा दिया, वे दूसरी पार्टियों के साथ भी ऐसा ही करने की कोशिश कर रहे हैं। ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से बात की है। उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव एक साल भी दूर नहीं हैं। उद्धव ने संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए बगैर केंद्र की मौजूदा सरकार के लिए ‘नरभक्षी’ और ‘सत्ता का भूखा’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया।
मोदी-शाह लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं, विपक्ष को एकजुट होकर मुकाबला करने की जरूरत: वेणुगोपाल
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश में लोकतंत्र को खत्म कर दिया है और इस ‘तानाशाही’ के खिलाफ सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर इसका मुकाबला करने की जरूरत है।
[ad_2]
Source link