Home Breaking News RR vs LSG Highlights: लखनऊ ने आईपीएल में टोटल डिफेंड करते हुए नौवां मैच जीता, राजस्थान को 10 रन से हराया

RR vs LSG Highlights: लखनऊ ने आईपीएल में टोटल डिफेंड करते हुए नौवां मैच जीता, राजस्थान को 10 रन से हराया

0
RR vs LSG Highlights: लखनऊ ने आईपीएल में टोटल डिफेंड करते हुए नौवां मैच जीता, राजस्थान को 10 रन से हराया

[ad_1]

Lucknow Super Giants defeats Rajasthan Royals by 10 runs; Avesh khan, Jos Buttler, Match Scorecard IPL 2023

लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2023 के 26वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कम स्कोर के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 154 रन बनाए थे। काइल मेयर्स ने 42 गेंदों में 51 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा कप्तान केएल राहुल ने 39 रन बनाए थे। 

जवाब में एक वक्त राजस्थान की टीम ने एक विकेट गंवाकर 87 रन बना लिए थे। हालांकि, इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 144 रन ही बना सकी। यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। वहीं, जोस बटलर ने 40 रन की पारी खेली। लखनऊ आईपीएल में अब तक 11 बार टोटल डिफेंड करने उतरी है। नौ बार टीम ने जीत हासिल की है, जबकि सिर्फ दो मैच में टीम हारी है। जयपुर में पिछले सात मैचों में बाद में बैटिंग करने वाली टीम छह मैच जीती है। लखनऊ ने पहली बार पहले बैटिंग करते हुए मैच जीता।

आवेश खान ने आखिरी ओवर में दो विकेट झटके। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर देवदत्त पडिक्कल और चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल का विकेट लिया। इससे पहले उन्होंने शिमरोन हेटमायर का विकेट भी लिया था। आवेश ने कुल मिलाकर तीन विकेट झटके। हालांकि, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मार्कस स्टोइनिस को दिया गया। उन्होंने दो विकेट लिए और 21 रन बनाए थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here