[ad_1]
11:42 AM, 20-Apr-2023
UP Board Result 2023 Class 12 In Hindi
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 4 मार्च को समाप्त होने पर और 1 अप्रैल तक सभी उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद ऐसा माना जा रहा है कि इस वर्ष रिकॉर्ड समय में नतीजे घोषित किए जा सकते हैं। यानी कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए अगर 27 अप्रैल से पहले ही परिषद 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित कर दे।
11:26 AM, 20-Apr-2023
Upmsp Class 10th 12th Result Date
यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक आयोजित की गई। जबकि, इंटरमीडिएट की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक चली थी। यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए परीक्षार्थियों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।
11:15 AM, 20-Apr-2023
UP Board Result 2023 Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का आने वाला है रिजल्ट, जानें कैसे कर पाएंगे चेक
UP Board Result 2023 Live Update: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का लाखो छात्र इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सही तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। यूपी बोर्ड इंटर और हाईस्कूल रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।
[ad_2]
Source link